उत्तराखंड: रजत जयंती पर विधानसभा का विशेष सत्र, राष्ट्रपति मुर्मू को किया आमंत्रित, PM मोदी के भी आने की उम्मीद

 

उत्तराखंड राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूरे होने पर आयोजित होने जा रहे विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शामिल हो सकती हैं। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। वह सदन को संबोधित करेंगी। वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है।

नौ नवंबर को उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 साल पूरे करने जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार इसे रजत जयंती वर्ष के रूप में मनाएगी। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में नवंबर में ही विधानसभा का दो दिवसीय विशेष सत्र आहूत होगा, जिस पर कैबिनेट में मुहर लग चुकी है। इस सत्र की तिथियों के निर्धारण के लिए कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अधिकृत किया है। जल्द ही तिथियां भी तय हो जाएंगी। दो दिन के सत्र में राज्य के अब तक की उपलिब्धयों, भविष्य की संभावनाओं पर चर्चा होगी।

 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू विधानसभा के विशेष सत्र में शामिल हो सकती हैं। वह सत्र को संबोधित भी कर सकती हैं। हालांकि अभी उनके कार्यक्रम पर अंतिम मुहर नहीं लगी लेकिन अधिकारियों का कहना है कि राष्ट्रपति के दून पहुंचने पर सहमति बन चुकी है। विधानसभा सत्र की तिथियां निर्धारित होने के बाद राष्ट्रपति के दौरे की तिथियां भी तय हो जाएंगी।

पीएम मोदी के भी पहुंचने की संभावना

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी राज्य स्थापना के रजत जयंती समारोह में शामिल होने की संभावना है। अधिकारियों के मुताबिक पीएम मोदी के दौरे पर भी सहमति तो बन चुकी है लेकिन अभी अंतिम निर्णय नहीं हुआ है। माना जा रहा है कि जल्द ही स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

और पढ़े  उत्तराखंड: बदरीनाथ में हेलीकॉप्टर हादसा, यूकाडा ने ट्रांस भारत एविएशन के सभी हेलीकॉप्टरों की उड़ान पर लगाई रोक

विशेष सत्र की तैयारी में जुटा विधानसभा सचिवालय

विधानसभा सचिवालय विशेष सत्र की तैयारी में जुटा हुआ है। मकसद ये है कि चूंकि प्रदेश की स्थापना के रजत जयंती पर यह सत्र हो रहा है, यह भव्य होना चाहिए। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण लगातार इसकी तैयारी की निगरानी कर रही हैं।

  • Related Posts

    ज्योतिर्मठ- चमोली हेलीकॉप्टर हादसा: दून एयरपोर्ट पहुंचे मृतक सभी श्रद्धालुओं के शव, इंडिगो के विमान से भेजे घर

    चमोली के ज्योर्तिमठ में हुए हेलीकॉप्टर हादसे में मृतक सभी छह लोगों के शवों को आज रेस्क्यू टीमों ने निकाल लिया। इसके बाद शवों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया था।…

    देहरादून: आज से दिल्ली नहीं जा पाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की 200 बसें, नए रूट्स पर वोल्वो चलाने की तैयारी

    दिल्ली में रविवार से बीएस-छह वाहन ही प्रवेश कर सकेंगे। ऐसे में परिवहन निगम की वोल्वो समेत करीब दो सौ बसों का संचालन प्रभावित होगा। अब परिवहन निगम ने वोल्वो…