विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्व,हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली’

Spread the love

पौड़ी-

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने तिरंगा रैली के साथ स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।
शहर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तिरंगा रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ने नारे लगाकर रैली में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित कियाद्य सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे, एक अद्भुत नजारा देखने को मिलाद्य रैली में छात्र-छात्राओं एवम लोगों द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। रैली मे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो बैठाद्य ज्ञात है की 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।


Spread the love
और पढ़े  निर्माणाधीन भवन में नमाज पढ़ने का वीडियो वायरल, दोनों पक्षों को बुलाकर की वार्ता
  • Related Posts

    नैनीताल- बंशीधर:मैं रिटायर नहीं, मैं चाहता हूं मेरे बेटे को टिकट मिले, विधायक के बयान ने बढ़ाया सियासी पारा

    Spread the love

    Spread the loveकालाढूंगी विधायक और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत एक बार फिर अपने तेवरों से सुर्खियों में हैं। मीडिया को दिए एक बयान में उन्होंने कहा कि…


    Spread the love

    नैनीताल- विक्रांत मैसी और मानुषी छिल्लर ने की स्कूटर राइड,वायरल हुआ शूटिंग का बीटीएस वीडियो, फैंस हुए उत्साहित

    Spread the love

    Spread the loveमिस वर्ल्ड रहीं मानुषी छिल्लर की बॉलीवुड में अब तक की जर्नी काफी निराशाजनक रही है। मानुषी के खाते में अब तक एक भी हिट फिल्म नहीं है।…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *