विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्व,हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली’

पौड़ी-

कोटद्वार विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत कालागढ़ में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष व स्थानीय विधायक ऋतु खंडूडी भूषण की अगुवाई में तिरंगा जागरूकता रैली निकाली गई। उन्होंने तिरंगा रैली के साथ स्वयं भी क्षेत्र का भ्रमण कर लोगों को अपने घर पर देश की आन बान शान का प्रतीक तिरंगा लगाने के लिए जागरूक किया।विधानसभा अध्यक्ष ने तिरंगा रैली का किया नेतृत्व,हर घर तिरंगा अभियान के तहत निकाली रैली’
शहर घर तिरंगा अभियान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए तिरंगा रैली के दौरान हाथ में तिरंगा थामे विधानसभा अध्यक्ष ने नारे लगाकर रैली में मौजूद विभिन्न स्कूलों के छात्र छात्राओं, मंडल के कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों को प्रोत्साहित कियाद्य सभी लोग हाथों में तिरंगा थामकर चल रहे थे, एक अद्भुत नजारा देखने को मिलाद्य रैली में छात्र-छात्राओं एवम लोगों द्वारा प्रेरक नारे लगाए गए तथा लोगों को हर घर तिरंगा अभियान से जुड़ने का संदेश दिया गया। रैली मे वंदे मातरम और भारत माता की जय के नारों के साथ पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो बैठाद्य ज्ञात है की 11 अगस्त से 17 अगस्त तक पूरे देश में स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाना है। इसी दौरान 13 से 15 अगस्त के बीच हर घर तिरंगा अभियान चलाया जायेगा।

और पढ़े  उत्तराखंड हाईकोर्ट- आदेश का अनुपालन करने के लिए प्रमुख वन सचिव और मुख्य वन संरक्षक को दिया 30 दिन का समय
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…