सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी की बढ़ी मुश्किलें, PM पर अमर्यादित टिप्पणी मामले में पुलिस ने दर्ज FIR

Spread the love

 

बुंदेलखंड की हमीरपुर-महोबा-तिंदवारी संसदीय सीट से नवनिर्वाचित समाजवादी पार्टी के सांसद अजेंद्र सिंह लोधी विवादों में घिर गए हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ दिए गए उनके एक बयान ने प्रदेश की सियासत में उबाल ला दिया है। इस मामले में पुलिस ने सांसद के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि सोमवार को जिला कलेक्ट्रेट में विभिन्न मांगों को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन चल रहा था। इसी दौरान संबोधन के वक्त सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए प्रधानमंत्री को ‘देशविरोधी’ तक कह डाला। सांसद ने पीएम के खिलाफ कुछ ऐसे शब्दों का प्रयोग किया, जिसे भाजपा ने देश के सर्वोच्च पद का अपमान बताया है। 

आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन
इस बयान के सामने आते ही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश फैल गया, जिसके बाद शहर के आल्हा चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन और पुतला दहन किया गया। वहीं, भाजपा द्वारा सांसद पर मुदकमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग की गई थी।

ये था पूरा मामला
सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता बिजली कटौती, पेयजल संकट, स्मार्ट मीटर की समस्याओं और फसल बीमा घोटाले को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर रहे थे। इसी दौरान मीडिया से मुखातिब होते हुए सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। उन्होंने प्रधानमंत्री पर सीधा हमला बोलते हुए उन्हें देशविरोधी बताया और कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री न पहले कभी हुआ और न आने वाली सरकारों में होगा।

ईवीएम और स्मार्ट मीटर पर भी उठाए सवाल
सांसद ने केवल व्यक्तिगत टिप्पणी ही नहीं की, बल्कि सरकार की नीतियों पर भी गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि घरों में लगे स्मार्ट मीटर बिजली न रहने पर भी चलते रहते हैं। साथ ही, उन्होंने जिले में फसल बीमा के बड़े घोटाले और सैकड़ों विद्यालयों के बंद होने का मुद्दा उठाया। सांसद ने बंगाल की स्थिति और ईवीएम की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े किए और दावा किया कि 2027 में प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी।

और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी मामला: एसआईटी जांच में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट

सांसद ने कहा था- हम डरने वाले नहीं
पुतला फूंके जाने और विरोध की खबरों के बीच सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी के तेवर नरम नहीं पड़े हैं। उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि विरोधी लोग कुछ भी कर सकते हैं, उन्हें करने दें। हम डरने वाले नहीं हैं और सच्चाई बोलते रहेंगे। अगर भाजपा वाले मुकदमा लिखवाना चाहते हैं, तो लिखवा दें, इससे ज्यादा और क्या होगा।

तनावपूर्ण माहौल, पुलिस की नजर
महोबा में इस घटनाक्रम के बाद राजनीतिक माहौल काफी गरमा गया है। दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच टकराव की आशंका को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क है। भाजपा इस मामले को लेकर कानूनी रुख अख्तियार करने की तैयारी में है, जबकि सपा सांसद अपने रुख पर अड़े हुए हैं।


Spread the love
  • Related Posts

    किसान ने खुद को लगाई आग: तमाशबीन बने रहे अफसर, दरोगा बनाता रहा वीडियो, चहारदीवारी गिराने से रिश्वत तक की कहानी

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के शामली के गोहरनी गांव में भूमि के विवाद में चहारदीवारी हटाने पहुंची राजस्व और पुलिस टीम के सामने किसान आदित्य (22) ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ…


    Spread the love

    भीषण हादसा: गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से पलटी कार, 2 महिलाओं समेत तीन की मौत, छह घायल

    Spread the love

    Spread the loveबदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में गंगा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार देर रात करीब तीन बजे किमी नंबर 175 के पास एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में…


    Spread the love