यमुना एक्सप्रेस-वे- खौफनाक रफ्तार: कार की इतनी रफ्तार की पलक झपकते ही हो गई गायब, स्पीडोमीटर न भी खींच सका तस्वीर

Spread the love

मुना एक्सप्रेस-वे पर वाहनों की रफ्तार पर प्रभावी अंकुश नहीं लग पा रहा है। चालक निर्धारित 100 किमी प्रति घंटा की गति सीमा को नजरअंदाज कर 130 से लेकर 176 किमी प्रति घंटा तक वाहन दौड़ा रहे हैं। इससे न केवल अपनी जान जोखिम में डाल रहे हैं, बल्कि अन्य यात्रियों के लिए भी खतरा पैदा कर रहे हैं।

यातायात पुलिस के लगातार चेकिंग अभियान चलाए जाने के बावजूद ओवरस्पीड के मामलों में कमी नहीं आ रही है। शनिवार, रविवार और सोमवार को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 166 वाहनों के चालान किए गए। शनिवार को 56, रविवार को 60 और सोमवार को 50 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

यातायात उपनिरीक्षक राम निवास ने बताया कि अधिकांश वाहन 130 से 144 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से दौड़ते पाए गए, जो निर्धारित सीमा से काफी अधिक है। उन्होंने बताया कि एक कार 176 किमी प्रति घंटा की तेज रफ्तार से गुजरती हुई स्पीडोमीटर में दर्ज हुई, लेकिन तकनीकी कारणों से उसकी फोटो कैद नहीं हो सकी। ऐसे में नियमों के अनुसार उसका चालान नहीं किया जा सका।

उन्होंने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर तेज रफ्तार के कारण दुर्घटनाओं की आशंका हमेशा बनी रहती है। कई बार छोटे-छोटे असंतुलन भी बड़े हादसों का कारण बन जाते हैं। पुलिस द्वारा लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है, इसके बावजूद वाहन चालक नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं।

यातायात विभाग ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे गति सीमा का पालन करें और सुरक्षित यात्रा को प्राथमिकता दें। साथ ही चेतावनी दी गई है कि भविष्य में ओवरस्पीड के खिलाफ और सख्त अभियान चलाया जाएगा, जिससे लापरवाह चालकों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Spread the love
और पढ़े  राममंदिर चढ़ावा चोरी: नई एसआईटी निकाल सकती है कुछ नए साक्ष्य, आज से बदल जाएगी मंदिर में दर्शन व्यवस्था
  • Related Posts

    अयोध्या- उज्जैनिया पट्टी के श्रीमहंत बनने के बाद महंत संदीप दास महाराज की पहली गुरु पूर्णिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु-शिष्य परंपरा के महापर्व गुरु पूर्णिमा पर धर्मनगरी अयोध्या आज पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहेगी। इस वर्ष का गुरु पूर्णिमा महोत्सव विशेष रूप…


    Spread the love

    गोरखपुर: गुरु पूर्णिमा पर गोरखनाथ मंदिर पहुंचे महंत हेमंत दास, सीएम योगी से भेंट कर अर्पित की हनुमान जी की प्रतिमा

    Spread the love

    Spread the love      गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर अयोध्या की पवित्र संत परंपरा का प्रतिनिधित्व करते हुए श्रृंगी ऋषि पीठाधीश्वर एवं श्री हनुमानगढ़ी के वरिष्ठ पुजारी महंत…


    Spread the love