रुपये के लेनदेन में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या, शादी समारोह से लौटते समय मारी गोली

हापुड़ के पिलखुवा में सोमवार देर रात रिलायंस रोड से गालंद जाने वाले मार्ग पर गालंद निवासी प्रॉपर्टी डीलर की सीने में गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात में पूर्व प्रधान कालू सिंह के 32 वर्षीय बेटे अतुल को सीने के बीचों-बीच गोली मारी गई।

 

गोली लगते ही इलाके में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। आनन-फानन घायल अतुल को गाजियाबाद के यशोदा अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, अतुल सोमवार देर रात जनपद गाजियाबाद के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर में एक विवाह समारोह से वापस अपने गांव लौट रहा था। इसी दौरान रिलायंस रोड से गालंद मार्ग पर वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई, जबकि कुछ पुलिसकर्मी तुरंत गाजियाबाद के लिए रवाना कर दिए गए। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी।

पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या का शक
प्रारंभिक जांच में मामला रुपयों के लेनदेन विवाद से जुड़ा माना जा रहा है। पुलिस को शक है कि पुराने दोस्तों के बीच चल रहे विवाद के बाद हत्या की गई। पुलिस ने मामले में दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़े  UP: लखनऊ, गोरखपुर, वाराणसी सहित प्रदेश के कई जिलों में छठ पर्व संपन्न, सूर्य को अर्घ्य देकर खोला व्रत
  • Related Posts

    मां को अंतिम विदाई: पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर भावुक हुए CM योगी, कंधा देकर घर से अर्थी लेकर निकले

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने पंचुर गांव से माता सावित्री देवी की शव यात्रा के साथ लक्ष्मणझूल कांडी सड़क मार्ग से हरिद्वार के लिए रवाना हो गए हैं। इससे…

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: पिकअप में पीछे से घुसी एंबुलेंस, 5 की मौत, शव लेकर जा रही थी प. बंगाल

    पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह रफ्तार का कहर देखने को मिला। सुबेहा थाना क्षेत्र में किमी संख्या 53.3 पर जयपुर से पश्चिम बंगाल जा रही एंबुलेंस आगे चल रही पिकअप…