सूर्य ग्रहण: इस साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज,इस समय होगा ग्रहण शुरू,जानें इसका प्रभाव और भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

आज रविवार, 21 सितंबर को साल का आखिरी सूर्य ग्रहण लगेगा। यह ग्रहण खंडग्रास होगा। भारतीय समय के अनुसार ग्रहण की शुरुआत करीब रात 11 बजे से होगी जो देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। आज सर्वपितृ अमावास्या भी है जिसमें पितरों को विदाई दी जाएगी।

 

15 दिनों के अंतराल पर आज 21 सितंबर को दूसरा ग्रहण लगने जा रहा है। यह सूर्य ग्रहण होगा जो साल 2025 का आखिरी ग्रहण होगा। आपको बता दें इससे पहले इसी महीने 07 सितंबर को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगा था। यह चंद्र ग्रहण पितृपक्ष के शुरू होने वाले दिन पर था और अब जब 21 सितंबर को सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर पितृ पक्ष खत्म होगा तो उस दिन सूर्य ग्रहण लगेगा। वैदिक ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक नजरिए से ग्रहण का विशेष महत्व होता है। 21 सितंबर को सूर्य ग्रहण लगेगा और धार्मिक नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब राहु-केतु सूर्य को अपना ग्रास बना लेते हैं, जिससे कुछ देर के लिए सूर्य का प्रकाश पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाता है। वहीं खगोलीय नजरिए से सूर्य ग्रहण तब लगता है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है। साल का यह आखिरी सूर्य ग्रहण आंशिक होगा। आइए जानते हैं साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कब, कहां और किस समय लेगा और इसका सूतक काल मान्य होगा या नहीं।

 

 

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण- 21 सितंबर 2025
हिंदू पंचांग के अनुसार साल का आखिरी सूर्य ग्रहण सर्वपितृ पक्ष की अमावस्या तिथि पर लगेगा। यह एक खंडग्रास सूर्य ग्रहण होगा। जो 21 सितंबर 2025, रविवार के दिन लगेगा। भारतीय समय के अनुसार यह सूर्य ग्रहण 21 सितंबर की रात 11 बजे शुरू होगा और जो 22 सितंबर को देर रात लगभग 3 बजकर 33 मिनट तक चलेगा। इस खंडग्रास की अवधि करीब 4 घंटे और 24 मिनट की होगी। 

और पढ़े  आसमान में एक साथ गरजे कई देशों के विमान: तरंग शक्ति का भारतीय वायुसेना ने दिखाया शानदार नजारा

 

साल 2025 का आखिरी सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा ?
21 सितंबर को लगने वाला सूर्य ग्रहण साल का आखिरी ग्रहण होगा। यह ग्रहण ऑस्ट्रेलिया के दक्षिणी भाग, न्यूजीलैंड, फिजी, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अटलांटिक महासागर में दिखाई देगा। 

  • Related Posts

    फ्लाईदुबई- कैप्टन स्मित को इस्राइल में मिलेगा सर्वोच्च नागरिक सम्मान

    इस्राइल ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार को नागरिक वीरता के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति आइजैक हर्जोग ने गुरुवार को इस सम्मान की…

    आज 6 सीटों पर उपचुनाव की मतगणना,असम में लोकसभा, बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटें

    आज पांच विधानसभा सीटों समेत कुल छह सीटों के चुनाव नतीजे घोषित किए जाएंगे। असम में नगांव लोकसभा सीट पर उपचुनाव कराए गए हैं। बंगाल-तमिलनाडु में चार विधानसभा सीटों पर…