बदरीनाथ-केदारनाथ धाम में बर्फबारी, चारों तरफ बिछी सफेद चादर, तापमान गिरने से बढ़ी ठंड..

 

बदरीनाथ धाम में मंगलवार को मौसम के करवट बदलने से देर रात से धाम में बर्फबारी शुरू हो गई। धाम में चारों ओर बर्फ की सफेद चादर बिछ गई है। वहीं, बर्फबारी से धाम में कड़ाके की ठंड हो रही है। वहीं, केदारनाथ धाम में मौसम ने करवट लेते ही एक बार फिर सर्दियों का एहसास करा दिया है। देर रात शुरू हुई बर्फबारी के बाद पूरा केदारनाथ धाम सफेद चादर में लिपट गया है।

Uttarakhand Weather Snowfall in Badrinath Kedarnath Dham white blanket spread all around cold increased Photos

मंदिर परिसर, पैदल मार्ग, और आसपास की पर्वत चोटियां बर्फ से ढक गई हैं, जिससे केदारपुरी का नजारा बेहद मनमोहक और दिव्य दिखाई दे रहा है। यह सीजन की पहली बर्फबारी है, जो 23 अक्तूबर को कपाट बंद होने के बाद हुई है। लगातार बर्फबारी के चलते तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है और क्षेत्र में ठंड का असर बढ़ गया है।

 

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में मंगलवार को हुई हल्की बारिश से तापमान में गिरावट देखने को मिली। उधर मैदानी इलाकों में हवा सर्द होने से सुबह-शाम ठंड का अहसास हुआ। वहीं, आज भी प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में हल्की बारिश के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है।

 

मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और पिथौरागढ़ जिले के कुछ हिस्सों में पांच नवंबर को हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में चार हजार से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने के आसार है।

Uttarakhand Weather Snowfall in Badrinath Kedarnath Dham white blanket spread all around cold increased Photos

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश व बर्फबारी होने से पर्वतीय जिलों में शीतलहर सुबह व शाम के समय परेशान कर सकती है। हालांकि सात से दस नवंबर तक प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

और पढ़े  श्रीनगर: प्रो. आरके मैखुरी की बड़ी उपलब्धि, स्टैनफोर्ड की विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में बनाई जगह

मंगलवार के तापमान की बात करें तो दून में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री इजाफे के साथ 28.9 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान भी दो डिग्री बढ़ोतरी के साथ 15 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि पर्वतीय इलाकों में दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे रहा।

  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…