कार्तिक पूर्णिमा: हरिद्वार में उमड़ा आस्था का सैलाब, हरकी पैड़ी पर श्रद्धालुओं ने लगाई पावन डुबकी

 

ज कार्तिक पूर्णिमा का स्नान पर्व है। इस मौके पर हरिद्वार में गंगा स्नान करने के लिए आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। कार्तिक स्नान पर्व पर गंगा स्नान करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके चलते हरकी पैड़ी पर लाखों श्रद्धालुओं ने गंगा में पावन डुबकी लगाई।

Kartik Purnima 2025 Huge Crowd of Devotees Took Holy bath in ganga Haridwar Photos

हरिद्वार में आधी रात से ही श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। वहीं, ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालुओं ने हरकी पैड़ी पहुंचकर स्नान करना शुरू कर दिया। भरी ठंड के बाद भी श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बनता है। 

Kartik Purnima 2025 Huge Crowd of Devotees Took Holy bath in ganga Haridwar Photos

कार्तिक पूर्णिमा का धार्मिक दृष्टि से काफी महत्व माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि कार्तिक मास में पड़ने वाले स्नान पर्व को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है क्योंकि इस दिन देवता धरती पर स्नान के लिए आते हैं।

 

लाखों श्रद्धालुओं के आगमन को देखते हुए मेला क्षेत्र को 11 जोन और 36 सेक्टरों में बांटा गया है। हरकी पैड़ी से लेकर बाहरी पार्किंग क्षेत्रों तक पुलिस ने सुरक्षा और यातायात की कड़ी व्यवस्था की है।

Kartik Purnima 2025 Huge Crowd of Devotees Took Holy bath in ganga Haridwar Photos

घाटों पर जल पुलिस की छह टीमें तैनात हैं, ताकि किसी भी डूबने की घटना को रोका जा सके। वहीं बम निरोधक दस्ते, डॉग स्क्वायड और अभिसूचना इकाई के अधिकारी संवेदनशील स्थानों पर लगातार गश्त कर रहे हैं।

स्नान पर्व के दौरान हरकी पैड़ी और अन्य घाटों पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जा रही है। महिला घाटों पर महिला पुलिस कर्मियों की विशेष तैनाती की गई है।
और पढ़े  अल्मोड़ा- पहाड़ की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था, भेंट चढ़ी तीन जिंदगियां: 3 दिन तक भटका परिवार, नहीं बचे जुड़वा बच्चे और मां
  • Related Posts

    रुड़की: रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, त्योहारों के दौरान योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच चलेगी विशेष ट्रेन

    त्योहारों के दौरान रेलवे योगनगरी ऋषिकेश से कोलकाता के बीच विशेष ट्रेन का संचालन करेगा। अमृतसर से कोलकाता और बरौनी के बीच भी दो विशेष ट्रेन चलेंगी। मुरादाबाद मंडल के…

    उत्तराखंड: CM धामी की सुरक्षा होगी और सुदृढ़, कुंभ और विस चुनाव को लेकर इंटेलीजेंस ने कसी कमर

    आगामी कुंभ और विधानसभा की सुरक्षा के लिए इंटेलीजेंस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। डीजीपी दीपम सेठ की अध्यक्षता में हुई इंटेलीजेंस के अधिकारियों की बैठक में राज्य में…