पहाड़ों पर बर्फ- मैदानों में बारिश: जम्मू-कश्मीर में मौसम ने बदला मिजाज, स्कूल और सड़कें बंद,रद्द हुई 20 उड़ानें

Spread the love

म्मू क्षेत्र के ऊंचे इलाकों में शुक्रवार को भारी बर्फबारी हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हो गया। बर्फबारी के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग समेत कई प्रमुख सड़कें बंद कर दी गईं, वहीं पहाड़ी जिलों में एहतियातन स्कूलों को भी बंद रखने के आदेश दिए गए हैं।

त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में भी इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई, जिसके चलते यात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया। वहीं जम्मू शहर समेत मैदानी इलाकों में हुई मध्यम बारिश ने पिछले दो महीनों से जारी लंबे सूखे से लोगों को राहत दी है।

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार देर शाम से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हुई, जबकि रातभर मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश होती रही। अधिकारियों के मुताबिक रामबन, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ, राजोरी, रियासी, उधमपुर और कठुआ जिलों के ऊपरी इलाकों में अब भी बर्फ गिर रही है, जहा पांच इंच से लेकर एक फुट से अधिक तक बर्फ जम चुकी है।

ताजा बर्फबारी के चलते 270 किलोमीटर लंबा जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-44) दोनों दिशाओं से बंद कर दिया गया है। इसके अलावा मुगल रोड, श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग और सिंथन रोड भी यातायात के लिए बंद हैं। यातायात विभाग ने यात्रियों को सड़कें पूरी तरह बहाल होने तक यात्रा न करने की सलाह दी है।

स्थिति को देखते हुए राजोरी, पुंछ और कठुआ के पहाड़ी क्षेत्रों में सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं। पुलिस और जिला प्रशासन ने खराब मौसम से निपटने के लिए सभी जिलों में हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए हैं। 

और पढ़े  किश्तवाड़ में छात्रा से दुष्कर्म, गर्भपात के समय हालत बिगड़ने से मौत, आरोपी हेडमास्टर गिरफ्तार-निलंबित

कश्मीर घाटी के अधिकांश हिस्सों में शुक्रवार को ताजा बर्फबारी हुई, जिसमें श्रीनगर शहर में इस मौसम की पहली बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग बंद कर दिया गया है, जबकि श्रीनगर एयरपोर्ट से 20 से अधिक उड़ानें रद्द करनी पड़ी हैं।

अधिकारियों के अनुसार घाटी के मैदानी इलाकों में बर्फबारी हुई, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में भारी हिमपात दर्ज किया गया। श्रीनगर के ऊपरी इलाकों में करीब दो इंच बर्फ गिरी, वहीं एयरपोर्ट क्षेत्र में तीन से चार इंच तक बर्फ जमा हुई।

उत्तर कश्मीर के प्रसिद्ध स्कीइंग स्थल गुलमर्ग में दो फीट से अधिक ताजा बर्फबारी हुई है। सोनमर्ग में छह इंच से ज्यादा और पहलगाम में लगभग तीन इंच बर्फ जमी है। इसके अलावा बडगाम, बारामुला, कुपवाड़ा, शोपियां, पुलवामा और बांदीपोरा जिलों में भी मध्यम से भारी बर्फबारी दर्ज की गई।

श्रीनगर एयरपोर्ट पर रनवे पर बर्फ जमने के कारण उड़ान संचालन पूरी तरह बाधित रहा। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि बर्फबारी थमने के कम से कम चार घंटे बाद ही रनवे को बहाल किया जा सकेगा।

बर्फ और बारिश के कारण मुगल रोड और श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग भी बंद कर दिए गए हैं। प्रशासन ने लोगों की सहायता के लिए विभिन्न जिलों में कंट्रोल रूम और हेल्पलाइन स्थापित किए हैं तथा बर्फ हटाने के लिए मशीनरी और कर्मियों को तैनात किया गया है।

मौसम विभाग ने शुक्रवार शाम तक खराब मौसम बने रहने की चेतावनी दी है और कुछ इलाकों में तेज हवाओं, ओलावृष्टि और भारी बर्फबारी की संभावना जताई है। तेज हवाओं के कारण कई जगह पेड़ और बिजली के खंभे गिर गए, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित हुई, हालांकि बहाली का काम जारी है।

और पढ़े  श्रीनगर - तीन दशक बाद खुलीं कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड की फाइलें, वंधामा समेत पुराने मामलों की जांच शुरू

Spread the love
  • Related Posts

    श्रीनगर – तीन दशक बाद खुलीं कश्मीरी पंडितों के हत्याकांड की फाइलें, वंधामा समेत पुराने मामलों की जांच शुरू

    Spread the love

    Spread the loveकश्मीर घाटी में 1989-90 के दौर में भड़की आतंकी हिंसा और कश्मीरी पंडितों के पलायन के तीन दशक से अधिक समय बाद जम्मू-कश्मीर प्रशासन और जांच एजेंसियों ने…


    Spread the love

    कश्मीर में सीमा से सटी सीटों का भाजपा ने शुरू किया सर्वे, जनगणना के बाद परिसीमन संभव

    Spread the love

    Spread the loveचुनाव में अभी वक्त है, लेकिन कश्मीर में कमल खिलाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने कश्मीर में सीमा से सटे इलाकों की सीटों का…


    Spread the love