Smartphone Tips : अब आप नेटवर्क न होने पर भी मोबाइल से कर सकेंगे कॉल, इस ट्रिक को करिए इस्तेमाल।।

Spread the love

आज के इस डिजिटल दौर में स्मार्टफोन हमारी जरूरत बन गया है। इसके आने के बाद हमारी लाइफस्टाइल काफी आसान हो चुकी है। ऑनलाइन शॉपिंग से लेकर किसी सरकारी योजना का लाभ लेने तक आज हमारे कई जरूरी काम मोबाइल फोन की मदद से काफी जल्दी हो जा रहे हैं। इसने हमारे समय की काफी बचत की है। इसने वैश्वीकरण को एक नई परिभाषा देना का काम किया है। वहीं दूसरी तरफ अक्सर देखने को मिलता है कि नेटवर्क न हो पाने की स्थिति में हम किसी से कॉल करके बात नहीं कर पाते हैं। वहीं तकनीक के क्षेत्र में हो रहे विकास ने इस समस्या का समाधान भी निकाल लिया है। अब आप फोन में नेटवर्क न होने की स्थिति में भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉलिंग पर बात कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे खास फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बिना नेटवर्क के भी दूसरे व्यक्ति के साथ कॉल पर बात कर सकते हैं।

आइए जानते हैं –

आप Wifi Calling की मदद से बिना नेटवर्क के भी दूसरे व्यक्ति को कॉल कर सकते हैं। हालांकि, इस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपने स्मार्टफोन की सेटिंग में कुछ बदलाव करने होंगे।
इसके लिए आपको अपनी सेटिंग में जाकर Wifi के ऑप्शन पर क्लिक करना है। यहां आपको Wifi calling मिलेगा। अगर आप बिना नेटवर्क के किसी दूसरे व्यक्ति को कॉल करना चाहते हैं, तो इस स्थिति में आपको Wifi Calling को अपने फोन में ऑन करना है।
वाईफाई कॉलिंग करने के लिए आपके फोन के साथ वाईफाई का कनेक्ट होना जरूरी है। आप बिना वाईफाई कनेक्ट किए किसी दूसरे व्यक्ति को वाईफाई कॉलिंग नहीं कर सकते हैं।
इसके अलावा वाईफाई कॉलिंग के लिए आपके वाईफाई नेटवर्क का अच्छा होना जरूरी है। अगर आपका वाईफाई नेटवर्क अच्छा नहीं है। इस स्थिति में कॉलिंग ठीक ढंग से नहीं हो पाएगी। ऐसे में वाईफाई कॉलिंग करने से पहले वाईफाई नेटवर्क की जांच अच्छे से कर लें। 

और पढ़े  आज संसद में अहम विधेयक पेश करेंगे अमित शाह,लोकसभा में 11 बजे से प्रश्नकाल

Spread the love
  • Related Posts

    भारतीय जहाज- पाइन गैस और जग वसंत ने होर्मुज किया पार, भारतीय टैंकरों की आवाजाही शुरू, जानिए अपडेट

    Spread the love

    Spread the loveपश्चिम एशिया में जारी युद्ध के बीच भारत के लिए राहत की खबर सामने आ रही है। शिप ट्रैकिंग डेटा के अनुसार, दो भारतीय ध्वज वाले एलपीजी टैंकर…


    Spread the love

    PM मोदी बोले- जहाजों पर हमला और होर्मुज स्ट्रेट में रुकावट मंजूर नहीं,लोकसभा में PM मोदी ने क्या-क्या कहा? जानिए सबकुछ

    Spread the love

    Spread the loveलोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि बीत दो तीन हफ्तों में जयशंकर जी ने और हरदीप पुरी जी ने सदन को जानकारी…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *