अयोध्‍या में आज से शुरू होगा श्रीराम मंत्र महायज्ञ, सीएम योगी भी हो सकते हैं शामिल,1100 कलश की स्थापना पद यात्रा निकाली जाएगी.

Spread the love

अयोध्या की रामनगरी में इससे बड़ा कार्यक्रम पहले नहीं हुआ है. पहले दिन 1100 कलश की स्थापना पद यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों राम भक्त शामिल होंगे. 540 राम भक्तों के द्वारा प्रतिदिन राम मंत्रों का जाप किया जाएगा और सवा लाख प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी.

अयोध्‍या में आज से श्रीराम महामंत्र यज्ञ का आयोजन शुरू हो रहा है. इस महामंत्र यज्ञ में यूपी के सीएम योगी आदित्‍यनाथ और एमपी के सीएम शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं.
अयोध्या. भगवान श्रीराम की नगरी में वृहद स्तर पर श्रीराम महामंत्र यज्ञ का धार्मिक आयोजन होने जा रहा है. यह आज (5 अक्टूबर) से 14 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के साथ-साथ मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी शामिल हो सकते हैं. श्रीराम महामंत्र यज्ञ में 501 भागवत का परायण, 501 यजमानों के द्वारा की जाएगी. इसमें प्रदेश ही नहीं देश के सभी वरिष्ठ महामंडलेश्वर, जगतगुरु और निंबार्काचार्य शामिल होंगे.
दरअसल रामनगरी में इससे बड़ा कार्यक्रम पहले नहीं हुआ है. पहले दिन 1100 कलश की स्थापना पर यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें लाखों राम भक्त शामिल होंगे. 540 राम भक्तों के द्वारा प्रतिदिन राम मंत्रों का जाप किया जाएगा और सवा लाख प्रतिदिन यज्ञ में आहुतियां दी जाएंगी. जबकि हाथी-घोड़े भी रथ यात्रा में शामिल होंगे.
कि रामनगरी अयोध्या में होने जा रहे इस श्रीराम महामंत्र यज्ञ में पूरे भारतवर्ष के जगतगुरु महामंडलेश्वर सभी लोग शामिल होंगे. जबकि कलश यात्रा आज सुबह 8 बजे निकाली जाएगी. इस दौरान घोड़ा रथ पर भगवान राम, लक्ष्मण, भारत, तो हनुमान जी महाराज हाथी पर विराजमान होंगे. अन्य रथों पर भारत से आए हुए महापुरुष जैसे जगन्नाथ ऋषिकेश पुरी के महंत बैठेंगे .
501 श्रीमद् भागवत की होगी पोथी
जानकारी के मुताबिक, इस यात्रा में लगभग एक लाख से ऊपर भक्त शामिल होंगे. 501 श्रीमद् भागवत की पोथी होगी, तो 501 जोड़े श्रीमद्भागवत के यजमान होंगे. 540 राम भक्त राम मंत्रों का जप करेंगे, तो वहीं 540 लोग हवन करेंगे. इसमें सभी जगत गुरु महामंडलेश्वर सारे जगत के कल्याण के लिए मंत्र का जप करेंगे. वहीं, इस पूरे आयोजन में श्रीमद् वाल्मीकि कथा का भी आयोजन होगा

और पढ़े  भाजपा नेता की हत्या- मॉर्निंग वॉक पर निकले थे राजकुमार, हमलावरों ने चाकू से 50 से 60 वारकर गोद डाला

Spread the love
  • Related Posts

    प्रयागराज में हादसा- अमोनिया गैस टैंक फटने से कोल्ड स्टोरेज धराशायी, कई मजदूर दबे

    Spread the love

    Spread the love     फाफामऊ क्षेत्र के चंदापुर में प्रयागराज-लखनऊ हाईवे पर स्थित सपा  नेता  और पूर्व  मंत्री  अंसार  अहमद का कोल्ड स्टोरेज तेज धमाके के साथ धराशायी हो…


    Spread the love

    UP कैबिनेट बैठक- खाद्य, ऊर्जा समेत कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मिली मंजूरी, 37 प्रस्तावों पर मुहर, जानें…

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश सरकार की कैबिनेट बैठक में खाद्य, ऊर्जा और नगर विकास विभाग से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। सरकार ने गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *