लखनऊ समेत यूपी के कई जिलों में हफ्ते भर होगी भारी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया यलो अलर्ट

हफ्ते भर तेज धूप से बढ़ी उमस के बाद अब फिर से मानसून दस्तक दे रहा है। मंगलवार यानी कि आज से हवाओं और बादलों की आवाजाही के साथ रिमझिम फुहारों की शुरुआत होने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार, सप्ताह भर बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। बीते सप्ताह में लगातार निकली धूप और मौसम में बदलाव से वायु प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है।
हफ्ते भर जारी रहेगी भारी बारिश
सोमवार को राजधानी का वायु प्रदूषक सूचकांक (एक्यूआइ) 139 पर दर्ज किया गया। शनिवार को यह 110 और रविवार को 115 पर दर्ज किया गया था। अचानक एक्यूआइ का स्तर 24 अंक तक बढ़ने से सांस लेने में परेशानी के साथ आंखों में खुजली और जलन की समस्या हो रही है। मौसम विभाग के राज्य स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार से पूर्वी उत्तर प्रदेश के अधिकतर जिलों और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। भारी वर्षा के लिए यलो और आरेंज अलर्ट जारी
वहीं, बुधवार को प्रदेश भर में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में गरज चमक के साथ भारी वर्षा के लिए यलो और आरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत भारी बारिश के प्रति सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आंचलिक मौसम विज्ञान विभाग के निदेशक जेपी गुप्ता के अनुसार, चार अक्टूबर से शुरू हो रही बारिश सप्ताह भर जारी रहेगी। इस दौरान मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश से होकर गुजर रही है।
हवा में कम दबाव का क्षेत्र उत्पन्न होने से बारिश होती है। इसे ट्रफ लाइन कहा जाता है। सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.5 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। प्रदेश भर में बादलों की आवाजाही और धूप के चलते तापमान 35 डिग्री के आसपास बना रहा। सबसे अधिक तापमान वाराणसी में 36.4 डिग्री सेल्सियस और नजीबाबाद, बस्ती और प्रयागराज में 36 डिग्री सेल्सियस पर दर्ज किया गया। वहीं न्यूनतम तापमान इटावा में 21.8 डिग्री, चुर्क में 22 डिग्री और मेरठ में 22.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लखनऊ और आसपास के जिलों में हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, मंगलवार को लखनऊ और आसपास के जिलों में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश के आसार हैं। पूर्वी उत्तर प्रदेश में गरज चमक के साथ भारी वर्षा के लिए चेतावनी भी जारी की गई है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रहेगा।

और पढ़े  अंकित हत्याकांड: पूरे गिरोह में कौन-कौन शामिल? सभी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग, पंचायत में हर पहलू पर चर्चा
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…