ADIPURUSH: मध्य प्रदेश के गृह मंत्री के बाद अब यूपी के डिप्टी सीएम भी आदिपुरुष पर भड़के, दी ये चेतावनी।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने फिल्म आदिपुरुष में हिंदू देवी-देवताओं को गलत स्वरूप में पेश करने पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा है कि हिंदू सभ्यता और भारत की संस्कृति में भगवान राम जन-जन में बसे हैं। उनका अपमान किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि फिल्म के जरिए हिंदू समाज की भावनाओं पर हमला किया गया है, इसकी जितनी भी निंदा की जाए कम है। उन्होंने फिल्म में हनुमानजी के गेटअप को लेकर भी फिल्म प्रबंधन को फटकार लगाई है। कहा, फिल्मों के जरिए लगातार भारतीय संस्कृति को बाधित और बदलने का प्रयास हो रहा है। हिंदू संस्कृति और विरासत पर हमें गर्व है।

उन्होंने कहा कि संत समाज ने जो कहा है उस पर गंभीरतापूर्वक ध्यान देने की जरूरत है। संत समाज हिंदू समाज की रक्षा के लिए है। आदि काल में शंकराचार्य पीठों की स्थापना हुई। जब आक्रांताओं ने हमले किए थे, तब भी इन्हीं अखाड़ों के माध्यम से हिंदू संस्कृति की रक्षा की गई थी।

और पढ़े  यूपी: अशोक सिद्धार्थ के चलते खत्म हुआ आकाश आनंद का सियासी सफर, दो बड़े नेता जयचंद की भूमिका में
  • Related Posts

    UPPSC : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

    उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (यूपीपीएससी) ने सम्मिलित राज्य / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2025 की मुख्य (लिखित) परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया है। मुख्य परीक्षा में शामिल 10,284 अभ्यर्थियों…

    सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज

    शास्त्रीनगर के सेंट्रल मार्केट में सील किए गए 44 भवनों में से छह को बुधवार को भारी फोर्स की मौजूदगी में बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। ये सभी आवासीय…