शंकराचार्य करेंगे राममंदिर आंदोलन के कारसेवकों का सरयू तट पर श्राद्ध, 20 दिनों का होगा अनुष्ठान

Spread the love

शंकराचार्य करेंगे राममंदिर आंदोलन के कारसेवकों का सरयू तट पर श्राद्ध, 20 दिनों का होगा अनुष्ठान

वह 10 अक्तूबर को अयोध्या जा रहे हैं। वहां 20 दिनों तक रहेंगे। शंकराचार्य अयोध्या में मारे गए कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए सरयू के तट पर चतुर्दशी को शांति अनुष्ठान करेंगे। सभी अनुष्ठान शंकराचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न कराए जाएंगे
काशी में चातुर्मास व्रत महोत्सव के बाद कांची कामकोटि पीठ के शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती अब अयोध्या में कारसेवकों के लिए शांति अनुष्ठान करेंगे। वह 10 अक्तूबर को अयोध्या आ रहे हैं। वहां 20 दिनों तक रहेंगे।
शंकराचार्य अयोध्या में मारे गए कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए सरयू के तट पर चतुर्दशी को शांति अनुष्ठान करेंगे। सभी अनुष्ठान शंकराचार्य के मार्गदर्शन में संपन्न कराए जाएंगे। शंकराचार्य शंकर विजयेंद्र सरस्वती ने अमर उजाला संवाददाता से खास बात की और कहा कि अयोध्या और कांची का संबंध त्रेतायुग है।
सूर्यवंशी राजाओं की कुलगुरु कामाक्षी देवी ही हैं और उनके ही आशीर्वाद से राजा दशरथ को भगवान राम पुत्र रूप में प्राप्त हुए। ललितोपाख्यान में इस प्रसंग का वर्णन मिलता है। पता चलता है कि देवी ने राजा दशरथ को स्वप्न में दर्शन देकर कांची आने का आदेश दिया था।
राममंदिर के भूमिपूजन के दौरान कांची की मिट्टी और पंच स्वर्ण मुद्राएं भी भेजी गईं थीं। रामलला के मंदिर का निर्माण कार्य अब पूर्ण होने की ओर है। ऐसे में कांची और अयोध्या के रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
कांची कामकोटि पीठ की शाखा अयोध्या में संचालित हो रही है। इसके साथ ही प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की जिम्मेदारियां भी मठ निभा रहा है। इसके लिए देश भर से 120 विद्वानों को चुना गया है। इसमें काशी से 40 विद्वान भी शामिल होंगे। कांची पीठ के विद्वानों की टीम भी अयोध्या जा चुकी है और यज्ञशाला के निर्माण का काम चल रहा है। वो खुद भी अयोध्या जाकर जनवरी में होनेवाले प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान को लेकर चर्चा करेंगे।
क्या होंगे कार्यक्रम…
मातृशक्ति का वंदन करने के लिए नवमी का श्राद्ध पुनर्वसु नक्षत्र।
एकादशी को रामलला के दर्शन पूजन का कार्यक्रम।
संत और सन्यासियों की आत्मा की शांति के लिए द्वादशी का श्राद्ध
कारसेवकों की आत्मा की शांति के लिए चर्तुदशी का श्राद्ध 13 अक्तूबर को
नवरात्र के दौरान शिव और शक्ति का अनुष्ठान 15 अक्तूबर को चंद्रमौलिश्वर और मां त्रिपुरसुंदरी के पूजन से ।

और पढ़े  अयोध्या- महाप्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों का विंडो ट्रेलिंग कर किया निरीक्षण

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *