जगद्गुरु शंकराचार्य: गोरक्षा को लेकर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा बयान, कहा- जो साथ दे.. उसी पार्टी को दें वोट

Spread the love

 

 

गुजरैला गांव स्थित मंगलधाम मंदिर में आयोजित प्राण-प्रतिष्ठा समारोह के चौथे दिन जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच माता महाकाली, महासरस्वती और खाटू श्याम बाबा की मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा कर लोकार्पण किया। उन्होंने उपस्थित भक्तों से धर्म का पालन और गोसेवा करने का आह्वान किया।

प्रयागराज और वृंदावन से पधारे आचार्यों  दीपक वशिष्ठ, अभिषेक पाठक, मानस पाठक, पंडित अतुल मिश्र, पुजारी रमेश मिश्र और मुरारी लाल – ने विधि-विधान से हवन-पूजन कर विशेष अनुष्ठान संपन्न किए। दोपहर बाद करीब चार बजे शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने स्वयं इन मूर्तियों का प्राण-प्रतिष्ठा कर उन्हें भक्तों के दर्शनार्थ समर्पित किया।

शंकराचार्य ने भारत भूमि की महिमा का बखान करते हुए कहा कि यही वह स्थान है जहां देवता भी आने को तरसते हैं। उन्होंने कहा कि यह भूमि धर्म, कर्म, काम और मोक्ष चारों का समागम है, और यहीं पर पतिव्रता पत्नी और सर्वज्ञानी गुरु जैसे अद्वितीय गुण उपलब्ध हैं, जो विश्व के किसी अन्य भाग में नहीं मिलते।

उन्होंने भारत को विश्व का सर्वांगीण विकास करने वाली भूमि बताया। शंकराचार्य ने भगवान की आराधना के वास्तविक अर्थ को स्पष्ट करते हुए कहा कि इसका मतलब केवल फूल चढ़ाना, जल चढ़ाना, भोग लगाना या परिक्रमा करना नहीं है, बल्कि उनके बताए गुणों को अपने भीतर समाहित करने का प्रयास करना है।

उन्होंने सभी उपस्थित लोगों को गो माता की रक्षा का संकल्प दिलाया। उनसे अपील की कि वह उसी राजनीतिक पार्टी को वोट करें जो गोरक्षा में उनका साथ दे। मंगलधाम में देर रात तक पूजन, प्रसाद वितरण और विशाल भंडारे का आयोजन चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया।

और पढ़े  अयोध्या- लंबी कतारें, खत्म सिलिंडर..गैस के लिए भटकते उपभोक्ता

व्यवस्था में संजय कपूर, संतोष कपूर, अनिल टंडन, लीना कपूर, रेनू टंडन, ज्ञान प्रकाश गुप्ता, नीरे गुप्ता, नरेंद्र सक्सेना, अमन सक्सेना सहित कई अन्य सदस्य सक्रिय रहे।


Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या में राष्ट्रपति: राष्ट्रपति मुर्मू ने पात्र को माथे से लगाया, मंदिर प्रांगण शुभ मंत्रों से गूंजा

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को अयोध्या के राम मंदिर पहुंची हैं। दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। इस दौरान पुजारियों ने मंत्रोच्चारण…


    Spread the love

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का अयोध्या दौरा: दुनिया का इकलौता ‘राम यंत्र’, जानें खासियत…

    Spread the love

    Spread the loveराष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या के राम मंदिर पहुंचीं। उन्होंने रामलला के दर्शन किए। इसके बाद राम दरबार में श्रीराम यंत्र की स्थापना की। उन्होंने…


    Spread the love