शाहजहांपुर / उत्तर प्रदेश-सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को आजीवन कारावास की सजा

Spread the love

 

त्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की पाक्सों न्यायालय ने सगी बहनों से सामूहिक दुराचार करने वाले तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है न्यायालय ने आरोपियों पर जुर्माना भी लगाया है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दीप कुमार गुप्ता ने सोमवार को बताया कि 10 अक्टूबर 2017 को मदनापुर थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाली दोनों सगी बहने शाम को खेत में शौच को गई थी दोनों की आयु उस समय 13 तथा 16 वर्ष थी इसके बाद आरोपी जितेंद्र, शिवम तथा बंटू उन्हें खींचकर बाजारा के खेत में ले गए।

उन्होंने बताया कि उसके बाद तीनों आरोपियों ने दोनों बहनों के साथ बारी-बारी से बलात्कार किया तथा विरोध करने पर 16 वर्षीय बहन के सिर पर तमंचे की नली का प्रहार कर दिया जिससे वह बेहोश हो गई इसके बाद भी आरोपियों ने उसके साथ दुराचार किया।

गुप्ता ने बताया कि मामले में सुनवाई के बाद पाक्सो न्यायालय के न्यायाधीश अर्पणा त्रिपाठी ने आरोपी जितेंद्र, शिवम तथा बंटू (बदायूं निवासी) को आजीवन कारावास (मृत्यु होने तक) तथा ₹50 हजार के जमाने की सजा सुनाई है।


Spread the love
और पढ़े  भीषण हादसा: बेकाबू होकर पलटी टूरिस्ट बस, मची चीख- पुकार,2 महिलाओं की मौत,35 लोग घायल
  • Related Posts

    अयोध्या- कानपुर के चिकित्सक दल का आईएमए ने किया स्वागत

    Spread the love

    Spread the love   कानुपर के इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) की 50 सदस्यीय टीम शनिवार को अयोध्या पहुंची। इस दौरान आईएमए की अयोध्या इकाई के अध्यक्ष डॉ. आशीष श्रीवास्तव के…


    Spread the love

    UP- ‘मियां एक भी नहीं, नाम मियांपुर’, CM योगी ने बदला लखीमपुर खीरी के गांव का नाम

    Spread the love

    Spread the loveलखीमपुर खीरी के मोहम्मदी तहसील क्षेत्र के मियांपुर गांव का नाम बदलकर अब रविंद्र नगर किया जाएगा। इसकी घोषणा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को मियांपुर में आयोजित…


    Spread the love