शाहजहांपुर: दुष्कर्म पीड़िता किशोरी बनी मां, बच्चे को फेंकने के लिए कहा तो डॉक्टर ने बुलाई पुलिस

Spread the love

 

शाहजहांपुर जिले में दुष्कर्म का शिकार बनी मदनापुर क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी ने बृहस्पतिवार रात सीएचसी में बच्चे को जन्म दिया। किशोरी और तीमारदारी में जुटी उसकी मां ने बच्चा कहीं फेंकने की बात कही, तो अधीक्षक डॉ. ओमेंद्र राठौर ने पुलिस को बुला लिया। समय से पहले जन्मे नवजात की हालत नाजुक देख उसे अस्पताल के इन्क्यूबेटर में रखा गया है।

मानसिक रूप से 17 वर्षीय मंदित किशोरी से बाबू नाम के युवक ने दुष्कर्म किया था। किशोरी के गर्भवती होने पर उसकी मां ने गत 23 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मदनापुर पुलिस इस मामले में आरोपी को पहले ही जेल भेज चुकी है। इस बीच, ग्रामीणों के तानों से दुखी होकर किशोरी को उसकी मां लेकर एक अन्य गांव में चली गई और वहां मंदिर के अहाते में रहने लगी। मां-बेटी की दयनीय हालत देख ग्रामीण उनकी मदद करते रहे।

 

साढ़े आठ माह के पुत्र को दिया जन्म 
बृहस्पतिवार को प्रसव पीड़ा होने पर किशोरी को लेकर उसकी मां सीएचसी पहुंची। वहां किशोरी ने साढ़े आठ माह के पुत्र को जन्म दिया। बच्चा पैदा होने के बाद किशोरी और उसकी मां बच्चे को कहीं फेंकने अथवा किसी दूसरे व्यक्ति को देने की जिद करने लगीं। यह देखकर अधीक्षक के निर्देश पर लेखाकार विवेक मेहरोत्रा ने इसकी जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन सहित स्थानीय थाने और मदनापुर पुलिस को दी।

उप निरीक्षक प्रमोद कुमार तथा नेहा सैनी ने सीएचसी पहुंचकर मामले की जानकारी ली। चिकित्सा अधीक्षक के अनुसार बच्चे की हालत अभी नाजुक है ओर उसे सामान्य होने तक भर्ती रखा जाएगा।

और पढ़े  GST संग्रह में देश में दूसरे स्थान पर UP, पोस्ट सेटलमेंट वृद्धि में नंबर एक, ऐसे मिली ये उपलब्धि

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- गुलाबबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान, विधायक व महानगर अध्यक्ष ने किया जनसंपर्क

    Spread the love

    Spread the love       शहर के गुलाबबाड़ी परिसर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया गया। इस अभियान में विधायक वेद प्रकाश गुप्ता एवं भाजपा…


    Spread the love

    उस्ताद गुलाम मुस्तफा खान की शिष्या थीं आशा भोसले, ‘झुमका गिरा रे…’ गाना गाकर बरेली को दी नई पहचान

    Spread the love

    Spread the love   बदायूं के सहसवान-रामपुर संगीत घराने की परंपरा के संगीतकारों का नाम देश ही नहीं दुनिया में रोशन रहा है। बॉलीवुड की दिग्गज गायिका आशा भोसले भले…


    Spread the love