अयोध्या: नेपाल में फंसे अयोध्या के 3 श्रद्धालु घर लौटे…6 अभी भी फंसे, परिवार ने PM मोदी का व्यक्त किया आभार

Spread the love

 

कैलाश मानसरोवर यात्रा से लौटते समय नेपाल में हिलसा बॉर्डर पर फंसे रामनगरी अयोध्या के तीन श्रद्धालु घर पहुंच गए हैं। हालांकि छह श्रद्धालु अभी भी फंसे हुए हैं। इन सभी के घरवालों ने केंद्र सरकार से मदद की गुहार लगाई थी। मोदी सरकार ने तत्परता दिखाते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षित वापसी की व्यवस्था की।

मोदी सरकार के प्रयास का नतीजा है कि तीन श्रद्धालु सुशील राजपाल, विकास गुप्त और अनूप सिंह नेपालगंज-बहराइच मार्ग से होते हुए सुरक्षित अयोध्या लौट आए हैं। सुरक्षित लौटे श्रद्धालुओं का परिजनों और स्थानीय लोगों ने स्वागत किया। श्रद्धालु सुशील राजपाल के भाई धीरज राजपाल ने भावुक होते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान से हमारे वीर सैनिक अभिनंदन को सुरक्षित भारत ला सकते हैं, तो नेपाल में फंसे श्रद्धालुओं को कैसे छोड़ सकते हैं।

यह पीएम मोदी की ही मजबूत व्यवस्था का परिणाम है कि आज हमारे भाई सुरक्षित घर लौट आए हैं। इसके लिए उनका शुक्रिया अदा करते हैं। हालांकि छह श्रद्धालु अभी भी नेपाल में मौजूद हैं, लेकिन वे सभी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। उनके परिजन बेसब्री से उनकी वापसी का इंतजार कर रहे हैं। अयोध्या में लोगों को भरोसा है कि प्रधानमंत्री मोदी की पहल से बाकी श्रद्धालु भी शीघ्र सकुशल अपने घर लौटेंगे।


Spread the love
और पढ़े  UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन
  • Related Posts

    राम मंदिर चढ़ावा चोरी: ’25 दिनों तक दुष्प्रचार, निजी जीवन को बनाया निशाना’, चंपत राय की डायरी में नया खुलासा

    Spread the love

    Spread the loveरामजन्मभूमि परिसर में चढ़ावे से जुड़े प्रकरण के सामने आने के बाद करीब 25 दिनों तक लगातार दुष्प्रचार किए जाने का दावा सामने आया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ…


    Spread the love

    दर्दनाक हादसा: डंपर में पीछे से टकराई रोडवेज, एक बच्ची समेत 2 की मौत, 20 घायल

    Spread the love

    Spread the loveयूपी के बुलंदशहर के खुर्जा में एनएच 34 पर बघराई कट के पास आगे चल डंपर के पीछे अनियंत्रित रोडवेज बस टकरा गई। इसमें रोडवेज बस में सवार…


    Spread the love