दिशा पाटनी: बरेली में दिशा पाटनी के घर फायरिंग मामले में खुलासा, जानिए अभिनेत्री के पिता ने क्या कहा

Spread the love

 

भिनेत्री दिशा पाटनी के बरेली स्थित घर पर पिस्टल से फायरिंग की गई थी। पुलिस जांच में यह बात सामने आई है। किस पिस्टल से गोलियां चलाई गईं, इसका पता लगाने के लिए फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। शुक्रवार तड़के जिस वक्त फायरिंग हुई, इस वक्त दिशा पाटनी के पिता रिटायर्ड सीओ जगदीश चंद्र पाटनी, मां और बहन सेवानिवृत्त मेजर खुशबू पाटनी समेत तीन लोग घर में सो रहे थे। घटना के बाद फॉरेंसिक यूनिट ने भी मौका मुआयना किया। टीम को घर की छत के छज्जे और दीवार पर फायरिंग के कई निशान मिले हैं। फायरिंग चूंकि बाइक पर पीछे बैठे शख्स ने एक ही हथियार से की तो अनुमान लगाया जा रहा है कि वह विदेशी पिस्टल रही होगी, जिससे एक ही बार में नौ राउंड फायरिंग हो सकती है।

 

पिता बोले- विदेशी पिस्टल से की गई फायरिंग 
दिशा के पिता जगदीश सिंह पाटनी का कहना है कि जिस पिस्टल से फायरिंग की गई है, वह स्वदेशी नहीं है। विदेशी पिस्टल है। उसका तो बटन दबाते ही कई राउंड फायर कर जाती है। उन्होंने कहा कि आठ-दस राउंड फायरिंग हुई है।

 

एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि फिरौती और धमकी जैसी बात अभी तक सामने नहीं आई है। स्थानीय लोगों द्वारा छह सात राउंड फायरिंग की बात कही गई। फील्ड यूनिट की जांच में भी यह बात सामने आई है। मौके पर 9 एमएम के खोखे मिले हैं। इससे यह तो स्पष्ट है कि पिस्टल से फायरिंग की गई है। खोखों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। इसके बाद ही पता चल सकेगा कि कौन सी पिस्टल से फायरिंग की गई है। महत्वपूर्ण साक्ष्य मिले हैं। साइबर और सर्विलांस की टीम भी जांच में लगी हुई है।

और पढ़े  संभल हिंसा : 199 गवाहों ने खोलीं परतें तो सामने आई हिंसा की पूरी कहानी, रिपोर्ट में हुए बड़े खुलासे

परिवार को मिली सुरक्षा 
शुक्रवार दोपहर पाटनी व उनका परिवार डीएम अविनाश सिंह व एसएसपी अनुराग आर्य से मिला। एसएसपी ने परिवार को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और तत्काल ही एक दीवान व तीन सिपाहियों की गारद व दो गनर तैनात कर दिए। इसके अलावा डीएम से मिलकर भी परिवार ने सुरक्षा का ही सवाल उठाया। माना जा रहा है कि पाटनी परिवार को जल्द ही शस्त्र लाइसेंस मिल सकता है। वैसे पहले से पाटनी के नाम एक दोनाली बंदूक का लाइसेंस है।

 

परिवार के पास आई अनजान कॉल
एसपी सिटी मानुष पारीक की टीम व एसओजी ने परिवार से लंबी पूछताछ की। परिवार ने बताया कि शुक्रवार सुबह सात बजे किसी ने पार्सल आने की बात कहकर खुशबू को कॉल की थी, लेकिन बाद में काट दिया। किसी तरह की धमकी भरी कॉल आज तक उनके पास नहीं आई है। हालांकि पुलिस को यह यकीन नहीं है।

 

गोल्डी बरार गैंग ने ली है जिम्मेदारी 
गोल्डी बरार के खास गुर्गे रोहित गोदारा की आईडी से की गई पोस्ट में राजस्थान के गांव डेलाणा से जुड़े बताए जा रहे वीरेंद्र चारण व महेंद्र सारण ने इस घटना की जिम्मेदारी ली है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां उनकी कुंडली खंगाल रही हैं। ये देश में हैं या नहीं, इसकी भी कोई तस्दीक नहीं है। पोस्ट में लिखा है कि खुशबू पाटनी/दिशा पाटनी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर बरेली में जो फायरिंग हुई है, ये हमने करवाई है। हमारे पूज्य संत (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया था। सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की थी। देवी देवताओं का अपमान नहीं सहा जाएगा।

और पढ़े  New Rule: जिनकी सैलरी है 25 हजार रुपये, उन्हें भी मिलेगी पेंशन, सरकार बदलने जा रही 10 साल पुराना नियम

 

खुशबू को सोशल मीडिया पर खासा ट्रोल किया गया। लोग इसे भूल भी गए, लेकिन खुशबू ने बाद में सोशल मीडिया पर सफाई दी तो जिक्र किया कि स्वामी प्रेमानंद के बारे में उन्होंने कुछ नहीं कहा, लेकिन अनिरुद्धाचार्य पर दिए बयान पर वह आज भी कायम हैं। चर्चा है कि राजस्थान व हरियाणा में मथुरा (यूपी) के इन दोनों संतों के अनुयायी लाखों की संख्या में हैं। इसलिए यह बात उन्हें बुरी लग गई और ये हरकत कर दी।

 

खुशबू के बयान को तोड़मरोड़ कर पेश किया गया- पाटनी
पाटनी ने कहा कि खुशबू के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश किया गया है। उनको प्रेमानंद महाराज से भी जोड़ा गया है। हम लोग सतातनी हैं। साधु-संतों को सम्मान करते हैं। अगर कोई खुशबू के बयान को तोड़ मरोड़ कर पेश करता है तो यह हमें नीचे गिराने की साजिश है।

 

देश से बाहर बताए जा रहे गैंग के सदस्य
दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने के आरोपी देश से बाहर बताए जा रहे हैं। दरअसल मामले को लीड कर रहे एसएसपी अनुराग आर्य के साथ अब एसटीएफ भी काम करने लगी है। पता लगा है कि रोहित गोदारा और गोल्डी बरार काफी समय से देश से बाहर हैं। बदमाश वीरेंद्र चारण व महेंद्र सारण के बारे में भी बाहर होने का इनपुट है। एसटीएफ भी पुलिस के साथ सुरागकशी में जुट गई है।


Spread the love
  • Related Posts

    BJP नेता को नशीला पदार्थ खिलाकर बनाया आपत्तिजनक वीडियो, महिला-अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveअलीगढ़ में भाजपा नेता को ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि उन्हें नशीला पदार्थ खिलाकर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए गए। इसके बाद वीडियो…


    Spread the love

    योगी पर अखिलेश का हमला, बोले- मुख्यमंत्री जी ने विश्व रिकॉर्ड बनाया, 7000 करोड़ का कॉस्मेटिक फेशियल करवाया

    Spread the love

    Spread the loveसमाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञापन खर्च को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि…


    Spread the love