अयोध्या: मॉरीशस के PM ने किए रामलला के दर्शन, पत्नी संग उतारी आरती, मुख्यमंत्री योगी भी रहे मौजूद

 

प्रधानमंत्री मोदी के संसदीय क्षेत्र काशी के बाद मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम अयोध्या पहुंचे। जहां महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट पर उनका स्वागत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने किया। उनके साथ परिवार के सदस्य, मॉरीशस प्रधानमंत्री कार्यालय के वरिष्ठ अधिकारी और कैबिनेट के मंत्री भी मौजूद रहे। एयरपोर्ट पर उनका स्वागत पारंपरिक रेड कार्पेट शैली में किया गया।

प्रधानमंत्री डॉ. नवीन चंद्र राम गुलाम अयोध्या एयरपोर्ट से रामलला के दरबार पहुंचे। जहां उन्होंने पत्नी के साथ रामलला की आरती उतारी और दर्शन-पूजन किए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथी उनके साथ मौजूद रहे।

 

डॉ. गुलाम दूसरे विदेशी पीएम हैं, जो अयोध्या आकर रामलला का पूजन कर रहे हैं। जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे ने पहले ही उनके आगमन का कार्यक्रम जारी कर दिया था। राम मंदिर में प्रधानमंत्री करीब डेढ़ घंटे रुकेंगे। इस दौरान वह रामलला और राजाराम का पूजन करेंगे। साथ ही मंदिर निर्माण कार्य का अवलोकन करेंगे और राम जन्मभूमि परिसर स्थित जटायु व अंगद टीले पर पहुंचकर शिव का जलाभिषेक भी करेंगे।

भारत और मॉरीशस के रिश्ते हमेशा मधुर रहे हैं। राजनयिक, सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। सुरक्षा के लिए एयरपोर्ट से लेकर मंदिर परिसर तक विशेष इंतजाम किए गए हैं और सभी सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर हैं। मॉरीशस के प्रधानमंत्री दोपहर एक बजे महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से देहरादून के लिए रवाना हो जाएंगे।

और पढ़े  सेंट्रल मार्केट मेरठ: बैंक्वेट हॉल समेत 6 भवनों में 5 कॉम्प्लेक्स, 35 दुकानें जमींदोज
  • Related Posts

    स्कूल वाहनों की सुरक्षा पर HC सख्त:- DM और मुख्य सचिव को दिया ये आदेश, एक माह में मांगी अनुपालन रिपोर्ट

    हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने प्रदेश के स्कूलों में बच्चों की परिवहन सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। न्यायालय ने मुख्य सचिव को जिला स्कूल वाहन सुरक्षा…

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…