शाहजहांपुर: देशभक्ति के रंग में रंगा काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह

 

 

काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह का समापन कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम आयोजित किए गए। समापन समारोह का मुख्य आयोजन गन्ना शोध संस्थान में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पुवायां के विधायक चेतराम ने अमर शहीद बलिदानी पंडित रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह एवं अशफाक उल्ला खां के चित्रों के समक्ष दीप जलाकर एवं माल्यार्पण कर किया।’

 

जनपद के शहीद स्थलों, अमृत सरोवरों एवं अमृत वाटिकाओं पर व्यापक स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। माध्यमिक विद्यालयों में काकोरी ट्रेन एक्शन की घटना एवं काकोरी के नायकों पर आधारित भाषण, निबंध लेखन, सुलेख लेखन एवं वाद-विवाद आदि का आयोजन किया गया।

प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। शहीद स्थलों पर राष्ट्र धुन एवं राष्ट्र भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। छात्र-छात्राओं को काकोरी शहीदों के बलिदान से जुड़ी वीर गाथाओं पर आधारित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया।

डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने प्रतिभाग करने वाले बच्चों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान एसपी राजेश द्विवेदी, एडीएम एफआर अरविंद कुमार, पीडी अवधे

और पढ़े  सर्दियों से पहले बढ़ा प्रदूषण: चार राज्यों के 13 शहरों की हवा दिल्ली से भी अधिक जहरीली, कहां का एक्यूआई 378?
  • Related Posts

    UP MLC Election- काशी में गिनती जारी, सपा कार्यकर्ता जमा, अखिलेश बोले-जागते रहें, सवेरा अपना होगा

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों में से अधिकांश के नतीजे आ गए हैं। भाजपा के हिस्से अधिक सीटें आई हैं। सपा ने कई सीटों पर भाजपा को टक्कर…

    आगरा एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर सपा, स्नातक सीट पर भाजपा का दबदबा, जानिए हार-जीत के पांच बड़े कारण

    उत्तरप्रदेश विधान परिषद की आगरा खंड शिक्षक और स्नातक सीटों के नतीजों ने साफ कर दिया है कि चुनाव में ऐन वक्त की तैयारी पर वर्षों का जमीनी संघर्ष भारी…