भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पुलिस चेक पोस्ट पर 2 जवानों की मौत, ASI और होमगार्ड जवान की लाश मिलने से सनसनी

पंजाब के गुरदासपुर में भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर पंजाब पुलिस के दो जवानों की मौत हुई है। इनमें अस्सिटेंट सब इंस्पेक्टर और एक होम गार्ड जवान शामिल है। गुरदासपुर के दोरांगला पुलिस स्टेशन के तहत बॉर्डर से सटी आदियां चेक पोस्ट के अंदर दोनों जवानों की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। भारत-पाकिस्तान बॉर्डर के पास हुए इस हादसे की जांच चल रही है।

 

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस उच्च अधिकारी मौके पहुंचे हैं। हालांकि अभी तक पुलिस अधिकारियों की तरफ से कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। मृतक पुलिस कर्मियों की पहचान एएसआई अशोक कुमार और होम गार्ड जवान गुरनाम सिंह के रूप में हुई है। अभी तक इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है कि सेकंड लाइन ऑफ डिफेंस की पहली चेक पोस्ट पर ऐसा हादसा कैसे हो गया। जिसके लिए अधिकारियों के बयानों का इंतजार है।

और पढ़े  झोटा के कत्ल से उबाल: कातिल के घर पर चला पंजाब सरकार का बुलडोजर, दुकान आग के हवाले, सीबीआई जांच पर अड़े परिजन
  • Related Posts

    पंजाब: नशा विरोधी कार्यकर्ता का पांच दिन बाद भी नहीं हो सका अंतिम संस्कार, CM मान के इस्तीफे पर अड़ा परिवार

    परविंद्र सिंह झोटा का पांचवें दिन शनिवार को भी अंतिम संस्कार नहीं हो सका। मुख्यमंत्री भगवंत मान के इस्तीफे, डीजीपी की बर्खास्तगी और सीबीआई जांच की मांग पर अड़े परिवार…

    पंजाब: भारत-पाकिस्तान सीमा पर डिजिटल फेंसिंग शुरू, घुसपैठ और तस्करी पर रहेगी पैनी नजर, अंधेरे में भी कारगर

    पंजाब से सटी भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर डिजिटल फेंसिंग का कार्य शुरू हो गया है। यह कदम घुसपैठ, हथियारों और नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए उठाया गया है।…