सरपंच की हत्या- भरे बाजार में हमलावरों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग, कई बार आ चुके थे धमकी भरे काॅल

मोगा के बाघापुराना में अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर गांव पत्तो हीरा सिंह के मौजूदा सरपंच की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे हुई।

मृतक की पहचान हरपिंदर सिंह हैप्पी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार हरपिंदर सिंह बाघापुराना-कोटकपूरा रोड स्थित सूजन जिम के संचालक भी थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह वह अपनी थार गाड़ी में जिम पर पहुंचे थे। जैसे ही वह गाड़ी से नीचे उतरे, उसी दौरान फॉर्च्यूनर गाड़ी में सवार 4-5 हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

हमले में हरपिंदर सिंह हैप्पी को करीब 6-7 गोलियां लगीं। गंभीर हालत में उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

जानकारी के अनुसार, हैप्पी को पहले भी थ्रेट काॅल आई थी और इनके पास बुलेट प्रूफ गाड़ी भी है। आज हैप्पी दूसरे गाड़ी में आए तो हमलावरों ने माैका देख उन्हें माैत के घाट उतार दिया।

बाघापुराना थाना के एसएचओ जितेंद्र सिंह ने बताया कि सुबह करीब 11 बजे गोली चलने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का बताया जा रहा है। पुलिस के मुताबिक कुछ हमलावरों  की पहचान कर ली गई है और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है।

और पढ़े  504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट
  • Related Posts

    ‘न कांग्रेस में लौटूंगा, न सीएम की दौड़ में हूं’: पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने तोड़ी चुप्पी, विस चुनाव से पहले एलान

    पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लंबे समय बाद अपनी चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने कांग्रेस में लौटने की संभावना से साफ इन्कार किया है। वहीं उन्होंने ये भी…

    504 करोड़ का बैंक घोटाला: आईएएस को सोने के सिक्के, बेटे को दिलाए दो करोड़, हरियाणा के अफसरों के खिलाफ चार्जशीट

    हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों और संस्थाओं के 504 करोड़ रुपये के बैंक घोटाले में सीबीआई की चार्जशीट में छह आईएएस अधिकारियों की गंभीर भूमिका सामने आई हैं। एक अफसर…