देखिए क्या है हकीकत: कचरे के ढेर से हल्द्वानी में लोग परेशान, निगम शहर को साफ रखने का करता है दावा

नगर निगम हल्द्वानी की सफाई के दावे शहर की मुख्य सड़कों, खाली प्लॉट और सड़क किनारे लगे कूड़े के ढेर के नीचे दब गए हैं। खाली प्लॉटों पर कूड़ा डाला जा रहा है। राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर गौला बाईपास की सफाई का दावा किया जा रहा है, लेकिन वहां भी गंदगी के ढेर जमा हैं।

मंडी बाईपास रोड पर सड़क के किनारे कूड़ा पड़ा था। 300 मीटर क्षेत्र में सात जगह कूड़े के ढेर लगे थे। इसके बाद शनिबाजार होते हुए जब गौला बाईपास को गए तो रेलवे फाटक के पास निगम ने नाला साफ कर कूड़े डंप किया था। कूड़ा देखने में सूखा हुआ और बहुत पुराना लगा था।

 

People are troubled by the pile of garbage in Haldwani city
फाटक के दक्षिणी ओर कूड़े के ढेर लगे थे। उधर गौला बाईपास पर सड़क किनारे काफी कूड़ा पड़ा था। नगर निगम ने ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने समतल कर इसमें धनिया बोया हुआ है। उधर ट्रंचिंग ग्राउंड के सामने पेड़ लगाने के लिए गड्ढे खोदे जा रहे थे। ट्रंचिंग ग्राउंड में मशीनों की मदद से फिनायल छिड़का जा रहा है। टीम फिर शहर को आने वाले चोरगलिया रोड रेलवे फाटक के पास पहुंची तो वहां कूड़ा पड़ा था। यहां पर गौला की तरफ को पड़े कूड़े में आग लगी थी। उधर हल्द्वानी में ठंडी सड़क पर तीन जगह कूड़े के बड़े-बड़े ढेर मिले। श्रम आयुक्त कार्यालय के सामने खाली पड़े प्लाॅट पर कूड़े डंप किया गया था। पार्क में पत्ते और चिप्स आदि के पैकेट पड़े थे।

 

सड़कों पर हो रही है वाहनों की मरमम्त
वर्कशॉप लाइन पर सड़क किनारे वाहनों की मरम्मत हो रही थी। मरम्मत करने के बाद वहां पर कूड़ा और सामान के पैकेट पड़े थे। कुछ व्यापारियों ने इन कूड़े पर आग लगाई हुई थी। दोनों ओर सड़क पर वाहनों की मरम्मत होने से सड़क पर एक वाहन जाने के लिए जगह बची थी। इससे जाम लग रहा था।

और पढ़े  हरिद्वार कुंभ: 65 लाख से रेलवे-रोडवेज तक बनेंगे पैदल मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए होगी सुविधा, लगेंगे संकेतक

गौला बाईपास रोड पर अब भी सैकड़ों टन कूड़ा डंप
राष्ट्रीय खेल को लेकर नगर निगम सफाई कर रहा है, लेकिन कई लोग सड़क किनारे कूड़ा डालने से बाज नहीं आ रहे हैं। सफाई के बाद भी गौला बाईपास पर कूड़ा डाला गया था। उधर अब भी सड़क किनारे सैकड़ों टन कूड़ा डंप है।

फुटपाथ पर डंप किया जा रहा है उपखनिज
लोक निर्माण विभाग सड़क खोदकर निकाली मिट्टी और खराब टाइल्स को मंडी बाईपास सड़क के किनारे रख रहा है। यह सड़क के दोनों ओर रखी जा रही है। इससे यातायात प्रभावित हो रहा है।

क्या बोले लोग-

आवास विकास में सफाई तो होती है, लेकिन ठंडी सड़क और पार्कों पर सफाई करके कई दिन कूड़े का ढेर सड़क किनारे लगा दिया जाता है। कई बार सफाईकर्मी ही पार्क में कूड़ा और पत्ते जला देते हैं।
-गुरप्रीत सिंह, आवास विकास

ठेले-फड़ वाले ही सड़क पर कूड़ा फेंकते हैं। वार्ड में दो दिन में एक दिन कूड़ा गाड़ी आती है। कूड़ा गाड़ी दो दिन में आने के कारण कई लोग खाली प्लॉट पर कूड़ा डाल रहे हैं।
-मनीषा खाती आदर्शनगर

 

  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…