नैनीताल /अल्मोड़ा:- अभी तक बड़े वाहनों के लिए नहीं खुल पाया अल्मोड़ा हाईवे

 

गरमपानी भवाली-अल्मोड़ा राष्ट्रीय राजमार्ग पर क्वारब की पहाड़ी के पास सड़क का 200 मीटर हिस्सा नदी की तरफ धंसने के चलते बुधवार को भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई। बड़े वाहनों की आवाजाही नहीं होने से अल्मोड़ा, बागेश्वर और पिथौरागढ़ की तरफ आने जाने वाले यात्रियों को 50 किमी अतिरिक्त सफर तय करने के लिए मजबूर होना पड़ा।

पुलिस की ओर से बड़े वाहनों को खैरना से रानीखेत होते हुए अल्मोड़ा भेजा जा रहा है। वहीं, बुधवार को कैंची धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने रानीखेत की तरफ से आने वाले भारी वाहनों को रानीखेत और अल्मोड़ा सड़क किनारे रोके रखा। इधर, कैंची धाम के पास ट्रक खराब होने से आधे घंटे तक जाम लगने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं, रानीखेत सड़क पर वाहनों के भारी दबाव के चलते कनवाड़ी की पहाड़ी के पास 20 मिनट तक जाम लगने से यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इधर, भवाली-अल्मोड़ा हाईवे पर भारी वाहनों के नहीं चल पाने से होटल और रेस्टोरेंट संचालक कारोबार को लेकर परेशान हैं।

और पढ़े  विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…