हल्द्वानी: भीमताल रोडवेज बस हादसे में घायल हुई नेहा पंत को किया गया एयरलिफ्ट, एम्स ऋषिकेश में होगा इलाज

 

नैनीताल के भीमताल-हल्द्वानी मार्ग पर आमडाली के पास एक रोडवेज बस 150 फुट गहरी खाई में गिर गई। एक कार को बचाने के प्रयास में यह दर्दनाक हादसा हुआ। आमडाली में हुई बस दुर्घटना की घायल नेहा पंत को आज (बृहस्पतिवार) को गौलापार हेलीपैड से एयरलिफ्ट कर ऋषिकेश एम्स के लिए रेफर किया गया। इस दौरान भारी लापरवाही देखने को मिली।

करीब 9 बजे एयर एंबुलेंस गौलापार हेलीपैड पहुंची, इसके बाद घायल को एंबुलेंस से एयर एंबुलेंस में शिफ्ट किया गया जिसमें लगभग 20 मिनट का समय लग गया। इस दौरान एयर एंबुलेंस का पायलट मौके पर नहीं था। जिसके इंतजार में लगभग 10 मिनट की देरी और हो गई। पायलट के आने के बाद 9:30 बजे एयर एंबुलेंस घायल को लेकर ऋषिकेश के लिए रवाना हुई।

और पढ़े  देहरादून: पीड़ितों को न्याय में नहीं होगी देरी, ST/SC अत्याचार के लंबित मामलों पर CM धामी सख्त
  • Related Posts

    विश्व आयुर्वेद दिवस: हरिद्वार में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का शुभारंभ, CM धामी-आज ऐतिहासिक दिन

    हरिद्वार में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पतंजलि वेलनेस योगग्राम में पहले पतंजलि आयुर्वेद गुरुकुलम का उद्घाटन किया। विश्व आयुर्वेद दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में योग गुरु और…

    रुद्रप्रयाग: पोखरी मोटर मार्ग पर भीषण हादसा, वाहनों की आमने-सामने की भिड़ंत, 55 वर्षीय बाइक सवार की मौत

    रुद्रप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर सत्तेराखाल से करीब चार किलोमीटर पीछे मायकोटी डाट पुल के समीप बुधवार सुबह कार और बाइक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी…