Road Accident: रुद्रप्रयाग में बड़ा दर्दनाक हादसा, 100 मीटर गहरी खाई में गिरी स्कूटी, 3 युवकों की मौत

 

त्तराखंड के रुद्रप्रयाग में बड़ा हादसा हुआ है। शुक्रवार देर रात कुंडा-दानकोट के पास एक स्कूटी बेकाबू होकर सड़क से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में स्कूटी पर सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और डीडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे। जवानों ने गहरी खाई में उतरकर रेस्क्यू किया और स्ट्रेचर की मदद से तीनों शव सड़क तक पहुंचाए।

आधी रात के बाद शवों को जिला अस्पताल लाया गया। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि हादसे में अंकित (27) पुत्र प्रताप लाल, निवासी गुनियाल, टीटू पुत्र राकेश लाल(23), निवासी कुंडा-दानकोट और संदीप (27), निवासी बरसील की मौके पर मौत हो गई।

 

और पढ़े  देहरादून: होमस्टे संचालकों को मिलेगा इको-फ्लावर बैज,पर्यटन विभाग की पहल, 10 मानकों पर परखी जाएगी ग्रीन मान्यता
  • Related Posts

    निठारी कांड: परिजनों की आशंका, 7 फीट का खोखा, दो गाठ वाली रस्सी, सुरेंद्र ने कैसे की आत्महत्या? बताया साजिश

    अल्मोड़ा से सुरेंद्र कोली का शव लेने के लिए जिला अस्पताल पहुंचे पूर्व जिला पंचायत सदस्य नारायण सिंह रावत और परिजनों ने इस घटना में साजिश होने की आशंका जताई…

    लाइसेंस होटल का, चल रहा था रेस्टोरेंट: एक ही बर्तन में पक रहा था वेज-नॉनवेज, मीट बिक्री पर लगी रोक

    खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन ने शनिवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की है। इसमें होटल, रेस्टोरेंट, डेयरी, नमकीन इकाइयों और किराना प्रतिष्ठानों पर छापेमारी कर गंभीर अनियमितताओं पर कई…