हल्दूचौड़- स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्लीनिकों पर मारा छापा,अनियममितताएं मिलने पर 3 क्लीनिकों पर लगा 50-50 हजार का जुर्माना

Spread the love

 

सीएमओ के निर्देश पर शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने एसीएमओ डॉ. चंद्रा पंत के नेतृत्व में क्षेत्र के क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान अनियमितताएं मिलने पर टीम ने तीन क्लीनिकों को सीज करते हुए 50-50 हजार का जुर्माना लगाया। इसके अलावा एक अन्य क्लीनिक पर 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाते हुए सभी को तीन दिन में व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

एसीएमओ के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शुक्रवार को लालकुआं, बिंदुखत्ता, और हल्दूचौड़ क्षेत्र के क्लीनिकों पर छापा मारा। ओमकार क्लीनिक, पंत डेंटल क्लिनिक, मन्नालाल बहेड़ी वाले, आरोग्य लेंब, डॉ. राजा राम फिजयोथेरेपी सेंटर और डॉ. चंद्रा क्लीनिक हल्दूचौड़ में कई अनियमितताएं मिलीं। ओमकार क्लिनिक, पंत डेंटल क्लिनिक और मन्नालाल बहेड़ी वाले के क्लीनिक संचालक संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा सके। इस पर तीनों के क्लीनिक सीज करते हुए उन पर 50-50 हजार का जुर्माना भी लगाया।

इसके अलावा डॉ चंद्रा क्लीनिक हल्दूचौड़ का 10 हजार रुपये का चालान किया गया। साथ ही सभी क्लीनिक संचालकों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के लिए तीन दिन का समय दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की कार्रवाई से अपंजीकृत क्लीनिक संचालकों में खलबली मची रही और कई क्लीनिक संचालक दुकान बंद कर चले गए। टीम ने डॉ. राजाराम फिजयोथेरिपिस्ट व आरोग्य लैब संचालक को साफ-सफाई रखने की चेतावनी दी। निरीक्षण दल में एसीएमओ के अलावा चिकित्साधिकारी आयुर्वेदिक डॉ. लव पांडे, डॉ. योगेंद्र सिंह आदि शामिल रहे।


Spread the love
और पढ़े  CM धामी सख्त: अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखने चाहिए रोपवे के काम
  • Related Posts

    मसूरी: बारिश में बह गईं होटल कारोबारियों की उम्मीदें, सोशल मीडिया पर खबरों से बुकिंग रद्द

    Spread the love

    Spread the loveपहाड़ों की रानी मसूरी में हो रही बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश का असर शहर के पर्यटन कारोबार पर भी पड़ा है। लगातार हो रही…


    Spread the love

    रुद्रप्रयाग: सड़क चौड़ीकरण के दौरान मलबा लेकर जा रहा डंपर अनियंत्रित होकर पलटा, हादसे में चालक घायल

    Spread the love

    Spread the loveगुप्तकाशी-लमगौंडी मोटरमार्ग पर एक स्कूल के ऊपर शनिवार अपराह्न सड़क चौड़ीकरण कार्य में लगा डंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में चालक वाहन से निकलकर झाड़ियों में जा गिरा,…


    Spread the love