स्कूल बंद:- बढ़ते कोहरे और सर्दी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, जाने कब से कब तक रहेंगे बंद ।

स्कूल बंद:- बढ़ते कोहरे और सर्दी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, जाने कब से कब तक रहेंगे बंद ।

दिल्ली एनसीआर समेत पूरा उत्तर भारत सर्दी और कोहरे की चपेट में है। धुंध की वजह से कई इलाकों में विजिबिलिटी जीरो हो गई है। कंपकपाने वाली ठंड पड़ रही है। सर्द हवाओं के कारण ठिठुरन बढ़ गई है। ऐसे में नोएडा में सर्दी और कोहरे को देखते हुए नर्सरी से कक्षा 12 तक के छात्रों का सभी स्कूलों में 29 दिसंबर से 30 दिसंबर तक प्रशासन ने अवकाश घोषित किया।
जिलाधिकारी गौतमबुद्धनगर ने आदेश जारी किया कि जिले में सभी बोर्ड के कक्षा 1 से लेकर 12 तक मान्यता प्राप्त सीबीएसई, आईसीएसई, बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूल अत्यधिक ठंड को देखते हुए 29 और 30 दिसंबर को बंद रहेंगे।

इससे पहले बढ़ते कोहरे और ठंड के चलते अलीगढ़ जिलाधिकारी ने दो दिन स्कूल को बंद रखने के आदेश जारी किया। गाजियाबाद डीएम ने भी जिले में आदेश जारी कर कक्षा एक से आठ तक के स्कूल सुबह 10 बजे से खोलने के लिए कहा। ये स्कूल सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चल सकेंगे। उधर, हापुड में 28 और 29 दिसंबर को कक्षा एक से 12 तक के स्कूलों का अवकाश घोषित किया गया था।
<strong>स्कूल बंद:- बढ़ते कोहरे और सर्दी को देखते हुए नर्सरी से 12वीं तक के स्कूलों की छुट्टी, जाने कब से कब तक रहेंगे बंद ।</strong>
मौसत विभाग की ओर से बृहस्पतिवार के लिए प्रदेश में कई जिलों और इलाकों में अत्यधिक घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है। लखनऊ में इस सीजन में पहली बार दृश्यता शून्य पहुंच गई। आंचलिक विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक मौसम में पश्चिमी विक्षोभ का असर बना हुआ है और इसके कारण नमी की अधिकता है और हवा भारी हुई है। इसी का नतीजा है कि घना कोहरा छा रहा है। अभी यह क्रम जारी रहेगा। कहीं कहीं दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो जाने की संभावना है।

और पढ़े  अयोध्या- भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में 12 चेहरों को जगह, अयोध्या में अपनों की अनदेखी पर उबाल
  • Related Posts

    मेरठ- बड़ा हादसा: बच्चों से भरी स्कूल बस पलटी, 10 से अधिक बच्चे घायल, चालक हुआ फरार

    मेरठ के रोहटा क्षेत्र में बुधवार सुबह बच्चों से भरी स्कूल बस पलट गई। चिंदौड़ी-अमानुल्लाहपुर मार्ग पर हुए हादसे में करीब दर्जनभर बच्चे घायल हो गए। सूचना मिलने पर रोहटा…

    UP MLC Election- लखनऊ-बरेली में खिला कमल, मेरठ में दोनों सीटें BJP के नाम, वाराणसी में सपा जीती

    उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों के लिए मतगणना चल रही है। लखनऊ शिक्षक खंड में भाजपा के उमेश द्विवेदी लगातार तीसरी बार जीते गए हैं। यहां पर नंबर दो…