अयोध्या: संतों का हृदय कोमल और लोक कल्याणकारी होता है -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

Spread the love

अयोध्या: संतों का हृदय कोमल और लोक कल्याणकारी होता है -उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट अध्यक्ष वा मणिराम दास छावनी महंत नृत्य गोपाल दास महाराज के स्वास्थ्य का हालचाल लेने पहुंचे उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, इस दौरान उन्हों ने कहा”संत ह्रदय नवनीत समाना” संतों का हृदय कोमल और लोक कल्याणकारी होता है।आज महाराज जी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ जिनके द्वारा समाज के प्रति किये जा रहे सामाजिक, धार्मिक कार्यों से हम सभी प्रेरणा ले रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री ने कहा अयोध्या धाम में वास करना ही पुण्यकारी है,संतों के आशीर्वाद से जीवन सुखद बन जाता है। अयोध्या धाम में लगातार चार दिनों से प्रवास हो रहा है।यह सौभाग्य है कि भगवान ने जंहा क्रीणा की,पले बढे़ और रामराज्य की स्थापना की और आज 500 सौ वर्षों के पश्चात रामलला की जन्मभूमि मंदिर की उन गलियों और मुहल्लों में स्वच्छता अभियान चलाने का अवसर प्राप्त हुआ है,जिसमें स्थानीय अयोध्यावासी भक्त भी बढचढकर समलित हो रहे हैं।
महंत नृत्य गोपाल दास महाराज ने कहा उपमुख्यमंत्री जी का समर्पण समाज और संतों के प्रति रहा है।इनकी अगाध श्रद्धा भक्ति से हम सदैव अहलादित होते है। यह उपमुख्यमंत्री से पहले भक्त और सामाजिक कार्यकर्ता हैं।लगातार समाचारों से यह ज्ञात हो रहा है कि कयी दिनों से अयोध्या की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया जा है।जिसमें स्थानीय जन भी सक्रिय हो रहे हैं।यस सुखद संदेश है। इस अभियान को संत धर्माचार्यों को भी अपनाना चाहिए।
इस दौरान शरद शर्मा, संत जानकी दास,कृपालु राम दास महाराज, मदनमोहन दास आदि उपस्थित रहे।

और पढ़े  राममंदिर चंदा चोरी: फेस रीडिंग से हाजिरी, यहां लगे कैमरे, देरी और गायब रहने..., बदले नियम

Spread the love
  • Related Posts

    UP में चीनी की जमाखोरी पर सरकार सख्त-योगी बोले- सभी जिलों में डीएम गोदामों का कराएं सत्यापन

    Spread the love

    Spread the loveउत्तरप्रदेश में चीनी की उपलब्धता को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को समीक्षा की। उन्होंने प्रदेशवासियों को आश्वस्त किया कि राज्य में चीनी की पर्याप्त उपलब्धता है…


    Spread the love

    गाजियाबाद में डबल मर्डर- हैवान पति ने पत्नी और बेटी को उतारा मौत के घाट, दूसरी बेटी अस्पताल में भर्ती

    Spread the love

    Spread the loveखोड़ा थाना क्षेत्र के लोकप्रिय विहार की गली नंबर-3 में शुक्रवार देर रात सनसनीखेज वारदात सामने आई। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और 15 वर्षीय बेटी की…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *