सबीआई एटीएम- एटीएम ने उगले दोगुने नोट,100 लोगों ने चंद मिनटों में चार की जगह निकाल ले गए 8 लाख रुपये

Spread the love

 

कनीकी खराबी आने के बाद मंगलवार को एसबीआई के एटीएम से दोगुने नोट निकलना शुरू हो गए। रुपये दोगुने निकलने की खबर लोगों को लगी तो एटीएम के बाहर भीड़ जमा हो गई। एक बजे तक करीब 100 लोगों ने एटीएम से रुपये निकाले। इस बीच एटीएम से चार लाख रुपये अधिक निकल चुके थे। मामला संज्ञान में आने पर बैंक कर्मियों ने दोपहर एक बजे एटीएम से निकासी बंद कर दी। बैंक अधिकारियों का कहना है कि ग्राहकों रिकवरी नोटिस भेजकर वसूली की जाएगी।

मामला सैदपुर नगर का है। यहां एसबीआई बैंक का एटीएम लगा हुआ है। मंगलवार को सुबह दस बजे एटीएम में आठ लाख रुपये डाले गए। 11 बजे लोगों ने रुपये निकालने शुरू किए तो एटीएम में तकनिकी खराबी के कारण दो गुने नोट निकलने शुरू हो गए। दस की जगह बीस हजार रुपये निकल रहे थे।
इसके बाद यह खबर आग की तरह नगर में फैल गई। लेकिन बैंक के अंदर बैठे अधिकारी व कर्मचारियों को भनक तक नहीं लगी। देखते ही देखते एटीएम से रुपये निकालने वालों की भीड़ जमा हो गई। कुछ लोगों ने इसकी सूचना एसबीआई की शाखा में ब्रांच मैनेजर अल्पना शाही समेत स्टाफ को दी लेकिन किसी ने भी शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

नतीजा यह रहा कि एक बजे तक 100 लोग चार की जगह आठ लाख रुपये निकाल चुके थे। भीड़ लगने पर सिक्योरिटी गार्ड एटीएम पर पहुंचे। जानकारी होने पर उन्होंने इसकी सूचना ब्रांच में दी। इसके बाद बैंक के स्टॉफ ने पहुंचकर एटीएम को बंद कराया। साथ ही इसकी सूचना विभागीय अधिकारियों को दी। सूचना पर एटीएम विभाग से जुड़े सीआरए संदीप पाल ने एटीम को चेक किया। बताया कि तकनिकी खराबी की वजह से ऐसा हुआ है। जिनके पास दोगुने रुपये पहुंचे हैं रिकवरी नोटिस भेजकर उनसे वसूली की जाएगी।

11 बजे से शुरू हुआ दोगुने नोट निकलने का सिलसिला
सैदपुर निवासी सुब्हान मंगलवार सुबह करीब 11 बजे दो हजार रुपये निकालने एटीएम पर पहुंचे। उसने कार्ड लगाकर दो हजार रुपये मशीन में भरे लेकिन दो हजार की जगह मशीन से चार हजार रुपये निकले। इसी दौरान करीब आधा दर्जन लोगों ने भी दो हजार निकाले तो उन सभी को मशीन ने चार हजार रुपये निकाल कर दिए। इसके बाद यहां भीड़ जुटना शुरू हो गई।

Spread the love
और पढ़े  West Asia- अमेरिकी सेना ने चाबहार के निगरानी टावर को बनाया निशाना, होर्मुज से जहाजों की आवाजाही बेहद कम
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love