मौसम अलर्ट-  कई राज्यों में आज भारी बारिश की चेतावनी, मुंबई में येलो अलर्ट जारी…

Spread the love

भारतीय मौसम विभाग ने रविवार को देश के कई इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी राजस्थान, गुजरात और पश्चिमी मध्य प्रदेश के इलाकों में भारी से अति भारी बारिश की आशंका जताई गई है। वहीं अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, तटीय कर्नाटक, पूर्वी मध्य प्रदेश, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उत्तरी कर्नाटक, सौराष्ट्र, कच्छ, हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और उत्तराखंड में भी आज भारी बारिश हो सकती है।

एनसीआर में बारिश का दौर शुरू
पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, केरल, तमिलनाडु, बिहार के कुछ इलाकों, पश्चिमी राजस्थान में भी आज बारिश का अनुमान है। बिहार, कर्नाटक, जम्मू कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम मध्य प्रदेश और पश्चिम बंगाल में बिजली गरजने के साथ ही तेज हवाएं चलेंगी। मुंबई में आज भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। सुबह से ही मौसम बना हुआ है और कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई है। भारी बारिश के चलते ओडिशा के बालासोर में जलका नदी उफान पर है और इसके चलते कई इलाकों में बाढ़ के हालात हैं। आने वाला सप्ताह दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए सुहावना रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली-एनसीआर में रविवार से बारिश का दौर शुरू होगा जो 1 अगस्त तक जारी रहेगा।

 

पिछले तीन दिनों से बारिश नहीं होने से दिल्ली एनसीआर में उमस बढ़ गई है। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 27 डिग्री दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में हवा में नमी 89 से 53 फीसदी रही। दरअसल, मानसून ट्रफ हिमालय की तलहटी के पास अटक गया है। ऐसे में उत्तर पश्चिम भारत के हिस्सों में बारिश कम हो गई है। इससे दो दिन से तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है।

और पढ़े  पाकिस्तान में बड़ा हादसा: इस्लामाबाद के शीर्ष अस्पताल पीआईएमएस में लगी आग, 15 नवजातों की मौत

मध्य प्रदेश में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में भारी बारिश का दौर चल रहा है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात हैं। नर्मदा नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। रविवार को पहली बार 53 जिलों में अति भारी और भारी बारिश का रेड, ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर-उज्जैन दोनों संभाग के सभी 15 जिलों में पहली बार एक साथ रेड और ऑरेंज अलर्ट है। भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर, नर्मदापुरम, रीवा, शहडोल और सागर संभाग के सभी जिलों में तेज बारिश होगी। वहीं, चंबल के 2 जिले- मुरैना और भिंड में हल्की बारिश होगी। शनिवार को भोपाल, इंदौर, उज्जैन समेत 35 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश हुई।

 


Spread the love
  • Related Posts

    9/11 आतंकी हमला: मास्टरमाइंड के खिलाफ अमेरिका में कब से चलेगा मुकदमा? क्यूबा जेल में बंद है खालिद शेख मोहम्मद

    Spread the love

    Spread the loveएक अमेरिकी मिलिट्री जज ने 9 सितंबर 2001 के आतंकी हमले के मास्टरमाइंड खालिद शेख मोहम्मद और तीन अन्य लोगों के खिलाफ ट्रायल के लिए जून 2028 की…


    Spread the love

    नेपाल बाढ़- नेपाल में अब तक 162 की मौत, 750+ लापता,चीनी मीडिया का दावा- तिब्बत में भी 558 लोग लापता

    Spread the love

    Spread the loveनेपाल में बुधवार को आई भयंकर त्रासदी में मृतकों का आंकड़ा 150 के पार पहुंच गया है। तिब्बत सीमा पर अचानक आई बाढ़ अपने रास्ते में सबकुछ बहाकर…


    Spread the love