राम मंदिर के लिए मंगाए अलग-अलग जगह से दरवाजों के सैंपल।

Spread the love

अयोध्या

रामनगरी अयोध्या में प्रभु श्री रामलला का मंदिर निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर निर्माण में बंसी पहाड़पुर के पिंक स्टोंन से रामलला का भव्य मंदिर बनाया जा रहा है।तो वही रामलला के मंदिर में गर्भगृह को लेकर 14 दरवाजे होंगे।अब इन दरवाजों को लगाए जाने के लिए मकराना मार्बल चौखट और बाजू बनाए जाएंगे।जिनकी नक्काशी मुस्लिम समाज के लोगों ने की है। यह चौखट बाजू राम जन्म कार्यशाला में आकर रख चुके हैं।अब मंदिर निर्माण के साथ इन्हीं चौखट बाजू से रामलला के मंदिर का गर्भ ग्रह द्वार और 13 अन्य द्वार की चौखट बाजू बनाए जाएंगे। हालांकि इसके लिए लकड़ी का भी चयन किया जाना है। बहराइच के जंगलों से शीशम और साखु तथा पड़ोसी जनपद गोंडा के मनकापुर के जंगलों से सागौन के सैंपल मंगाए गए हैं। कार्यदाई संस्था और इंजीनियर इस विषय पर रिसर्च कर रहे हैं। कि किस लकड़ी से रामलला के मंदिर के दरवाजे बनवाए जाएंगे।दरसअल रामलला के मंदिर आंदोलन के दरमियां 1990 से ही राम जन्म की कार्यशाला बनाई गई. जहां पर बंसी पहाड़पुर के पत्थरों को तराश कर के मंदिर निर्माण के लिए रखा गया था अहिल्या रूपी पत्थरों का वनवास लगभग तीन दशक बाद खत्म हुआ.रामलला का बहुप्रतीक्षित भव्य मंदिर बनना शुरू हो चुका है और 2024 जनवरी में रामलला अपने भव्य मंदिर में विराजमान हो गए। ऐसे में मंदिर की भव्यता को लेकर लगातार श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट कार्य कर रहा है. समय-समय पर भवन निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा की अध्यक्षता में कारदायी संस्था के लोग मंदिर निर्माण को लेकर मंथन करते हैं .जिसमें इंजीनियर और वैज्ञानिकों की भी राय ली जाती है ट्रस्ट की मंशा है कि 500 वर्षों के संघर्ष के बाद बनाए जा रहे हैं. रामलला का मंदिर हजारों वर्ष तक सुरक्षित रहे इसमें वैज्ञानिक पद्धति का इस्तेमाल किया जा रहा है प्राकृतिक आपदाओं से भी मंदिर सुरक्षित रहेगा अब मंदिर के निर्माण कार्य में लगाए जाने वाले सामान भी उच्च गुणवत्ता वाले हैं।

और पढ़े  LPG का हाल: ब्लैक में 5 हजार का मिल रहा घरेलू LPG सिलिंडर, डिलीवरी से पहले आ गया मैसेज! पड़ताल में खुलासा

Spread the love
  • Related Posts

    अयोध्या- श्रीमद्भागवत कथा में सुदामा चरित्र का मार्मिक वर्णन, सच्ची मित्रता और भक्ति का दिया संदेश।

    Spread the love

    Spread the love     गोसाईगंज विधायक अभय सिंह के आवास राजेपुर में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ के अंतिम दिन कथा व्यास पंडित ज्ञान चंद्र द्विवेदी ने भगवान श्रीकृष्ण और…


    Spread the love

    मथुरा हिंसा- फरसे वाले बाबा के अंतिम दर्शन को उमड़ी भीड़, DM ने की बड़ी घोषणा, ट्रक चालक की मौत

    Spread the love

    Spread the loveमथुरा के छाता में बाबा चंद्रशेखर की मौत के बाद भड़की भीड़ ने दिल्ली हाईवे जाम कर पथराव किया, जिससे दहशत का माहौल बन गया। पुलिस के प्रयासों…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *