हरिनामदास वेदांती की पुण्यतिथि पर सन्तों ने किया याद,आयोजित हुआ भंडारा

अयाेध्या रामनगरी के प्रतिष्ठित पीठ  श्रीराम वल्लभाकुंज जानकीघाट के पूर्वाचार्य महंत हरिनाम दास वेदान्ती महाराज को सावन मास की कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पर  उनकी 18वीं पुण्यतिथि पर सोमवार को  शिद्दत से याद किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में आयाेजित श्रद्धांजलि सभा में  विशिष्ट संत-महंताें ने साकेतवासी महन्त के चित्रपट पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया एवं उनके कृतित्व-व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। पीठ के वर्तमान महंत रामशंकर दास वेदान्ती महाराज, अधिकारी संत राज कुमार दास जी ने आए हुए संत-महंताें और धर्माचार्याें का स्वागत-सत्कार किया।
रामवल्लभाकुंज के अधिकारी सन्त राजकुमारदास  ने कहा कि पूर्वाचार्य महन्त अद्भुत प्रतिभा के धनी संत थे। उनका व्यक्तित्व बहुत सरल रहा। जाे देखने से ही झलकता था। उन्हाेंने आश्रम का खूब विकास किया। उन्हीं की देन है कि आज इस आश्रम की गणना अयाेध्या के प्रमुखतम पीठाें में हाेती है। महाराजश्री के पुण्य प्रताप और आशीर्वाद से रामवल्लभाकुंज मंदिर नित्य नई ऊंचाइयाे पर पहुंच रहा है। मठ में गाै, संत, विद्यार्थी, आगंतुक आदि सेवा सुचारू रूप से चल रही है। पुण्यतिथि पर मणिरामदास छावनी उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास, जगद्गुरू स्वामी रामदिनेशाचार्य, रामकथाकुंज महंत रामानंद दास, सियाराम किला महंत करुणानिधान शरण, रंग महल  महंत  राम शरण दास , हनुमत निवास महन्त मिथलेश नंदनी शरण ,नाका हनुमानगढ़ी महन्त रामदास, बावन मंदिर महंत वैदेहीवल्लभ शरण, मंगल भवन महंत कृपालु रामभूषण दास, , महापाैर ऋषिकेश उपाध्याय, महंत अवधकिशाेर शरण, महंत अवधेशदास, डांडिया मन्दिर महंत गिरीश दास, पत्थर मन्दिर महंत मनीष दास , सरयू आरती के अध्यक्ष महंत शशिकांत दास,संत एमबीदास आदि संत महन्त के साथ उपस्थित रहे।

और पढ़े  जौनपुर- 200 कारतूस, चार असलहों और 7.58 लाख रुपये के साथ अंतरराज्यीय 5 तस्कर गिरफ्तार
  • Related Posts

    UP- अयोध्या में दीपोत्सव आज से, नजर आएगी अंतरराष्ट्रीय संस्कृति की झलक,5 दिन तक दमकेंगे परंपरा के रंग

    रामनगरी दीपोत्सव के उल्लास में सराबोर होने को तैयार है। सरयू तट से लेकर श्रीराम जन्मभूमि परिसर तक दीपों की रोशनी और सांस्कृतिक आयोजनों की छटा बिखरेगी। मंदिरों की नगरी…

    UP: आजम खां के बाद अब परिजन पर कसेगा ईडी का शिकंजा! मनी लॉन्ड्रिंग में ट्रस्ट भी हुआ शामिल, ये हैं पदाधिकारी

    मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप में सपा नेता आजम खां की गिरफ्तारी के बाद अब ईडी जौहर ट्रस्ट से जुड़े अन्य सदस्यों की कुंडली खंगालने में लगी है। ट्रस्ट में सपा…