सावन झूला मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी ट्राली दुर्घटना ग्रस्त.

रामनगरी अयोध्या में सावन झूला मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी ट्राली दुर्घटना ग्रस्त हो गई।अयोध्या दर्शन करके श्रद्धालु वापस जा रहे थे.इस दौरान ट्रक ने टक्कर मार दी। इस घटना में ट्राली में सवार 6 श्रद्धालु घायल हो गए और 1 की मौत हो गई है.सावन झूला मेले में आये श्रद्धालुओं से भरी ट्राली दुर्घटना ग्रस्त.घायलों का अयोध्या के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।डॉक्टरों की देखरेख में घायलों का इलाज चल रहा हैं। बता दें कि ये घटना आज भोर 3 बजे कोतवाली नगर क्षेत्र नाका हाइवे पर हुई। सभी श्रद्धालु बाराबंकी जिले के थाना फतेहपुर के रहने वाले हैं।जगन्नाथ पुत्र भभूती प्रसाद उम्र 58 वर्ष को लखनऊ रेफर किया गया था जिनकी मौत हो गई है।जिसमे घायलों में धीरज उम्र 22 पुत्र राकेश, प्रमोद कुमार 33 पुत्र राजाराम, जगन्नाथ 58 पुत्र भभूती प्रसाद, सूर्यलाल 62 पुत्र नत्थाराम, कपिल वर्मा 28 पुत्र रामचंद तथा अवधेश कुमार उम्र 33 पुत्र राम मिलन का इलाज चल रहा है।

और पढ़े  UP- आजम खां की अभी और बढ़ने वाली है मुश्किल! जौहर ट्रस्ट से 500 करोड़ से अधिक की वसूली की तैयारी
  • Related Posts

    UP में जमीन से बेदखल होने के डर में किसान,जमीन से बेदखल होने के भय में तराई के किसान, पीढ़ियों से खेती कर रहे सिखों का…

    उत्तराखंड बॉर्डर से लखीमपुर खीरी तक फैले तराई के विशाल कृषि क्षेत्र में इन दिनों गहरी बेचैनी है। देश का बंटवारा, 84 के दंगे और आतंकवाद का दौर सह चुके…

    लखनऊ: बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो फ्लाइट की लखनऊ में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग, यात्री अस्पताल में भर्ती

    बैंकॉक से दिल्ली जा रही इंडिगो एयरलाइंस की एक उड़ान में शनिवार देर रात उस समय हड़कंप मच गया, जब एक यात्री की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई।…