साबरमती रिपोर्ट- उत्तराखंड में भी टैक्स फ्री होगी फिल्म,मुख्यमंत्री धामी से अभिनेता विक्रांत मैसी ने की मुलाकात

सीएम  पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को हाथीबड़कला स्थित मॉल में मंत्रियों व विधायकों के साथ साबरमती रिपोर्ट फिल्म देखी। यह फिल्म 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना पर आधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में साबरमती रिपोर्ट फिल्म को टैक्स फ्री किया जाएगा।

 

इससे पहले सीएम आवास में साबरमती रिपोर्ट फिल्म के अभिनेता विक्रांत मैसी ने मुख्यमंत्री से शिष्टाचार भेंट की। फिल्म देखने वालों में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, सुबोध उनियाल, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, लोकसभा सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह, विधायक खजान दास, उमेश शर्मा काऊ, सहदेव सिंह पुण्डीर, सविता कपूर मौजूद थे।

और पढ़े  सिरौलीकलां में कांग्रेस का क्लीन स्वीप: राशिदा बनीं नगर पालिकाध्यक्ष, निर्दलीय फरीन को 1773 वोटों से हराया
  • Related Posts

    नैनीताल: पोषण की कम़ी से नहीं बढ़ रही नौनिहालों की लंबाई, आंगनबाड़ी के बच्चों की लंबाई-वजन पर चिंता

    नैनीताल जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़े बच्चों के शारीरिक विकास के आंकड़े चिंता बढ़ाने वाले हैं। अगस्त की पोषण ट्रैकर रिपोर्ट के मुताबिक, पांच वर्ष तक के 44,224 बच्चों की…

    चमोली: हेमकुंड साहिब के बाद शीतकाल के लिए बंद हुए लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट, हुई बर्फबारी

    हेमकुंड साहिब के बाद आज नवरात्रि के पावन अवसर पर लोकपाल लक्ष्मण मंदिर के कपाट भी शीतकाली के लिए बंद हो गए हैं। सुबह 7.15 मिनट पर मंदिर के कपाट विधि विधान के साथ…