Russia-Ukraine War : प्रधानमंत्री मोदी ने की यूक्रेन के राष्ट्रपति से 35 मिनट तक बातचीत, भारत के लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए दिया धन्यवाद।।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की से बात की। बताया गया है कि दोनों के बीच फोन पर करीब 35 मिनट बात चली। इस दौरान पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सही सलामत निकालने के लिए जेलेंस्की का शुक्रिया जताया।  पीएम ने रूस से जारी युद्ध को लेकर भी जेलेंस्की से चर्चा की। बताया गया है कि उन्होंने यूक्रेन के सूमी में फंसे भारतीयों को निकालने के अभियान पर बात की। गौरतलब है कि फिलहाल 500 से ज्यादा भारतीय सूमी में फंसे हैं।
इससे पहले 26 फरवरी को भी युद्ध संकट को लेकर यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की और पीएम मोदी के बीच बातचीत हुई थी। जेलेंस्की ने इस दौरान भारत के राजनीतिक समर्थन की मांग की थी। उस समय यूक्रेन के राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी को यूक्रेन में जारी संघर्ष की स्थिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी थी। प्रधानमंत्री ने जारी संघर्ष के कारण जान-माल के नुकसान पर गहरी संवेदना व्यक्त की थी। पीएम मोदी हिंसा की तत्काल समाप्ति और बातचीत के लिए अपने आह्वान को दोहराया और शांति प्रयासों के लिए हर तरह से योगदान करने की भारत की इच्छा व्यक्त की। प्रधानमंत्री ने यूक्रेन में मौजूद छात्रों सहित भारतीय नागरिकों की सुरक्षा के लिए भारत की गहरी चिंता से भी उन्हें (यूक्रेन के राष्ट्रपति) अवगत कराया। उन्होंने भारतीय नागरिकों को तेजी से सुरक्षित निकालने के लिए यूक्रेन के अधिकारियों द्वारा सुविधा प्रदान करने की मांग भी की।

और पढ़े  नौकरी: सुप्रीमकोर्ट में स्नातक के लिए भर्ती, कनिष्ठ न्यायिक सहायक की 250 पदों के लिए आज से आवेदन शुरू
  • Related Posts

    राजस्थान: क्रेशर-माइनिंग विवाद में खूनी संघर्ष, पूर्व विधायक अतर सिंह भड़ाना की मौत

    राजस्थान के भरतपुर जिले में क्रेशर प्लांट और माइनिंग लीज तक जाने वाले रास्ते को लेकर चल रहा करीब दो साल पुराना विवाद रविवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया।…

    आज राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि-: रक्षा मंत्री राजनाथ से लेकर सीएम योगी तक ने किया नमन, संघर्ष को किया याद

    स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और प्रखर समाजवादी चिंतक डॉ. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि पर देश के प्रमुख नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन…