Marriage : अगर आप ने भी कि है शादी तो ये खबर है आपके काम की, शादी करने पर मिलेंगे 2.50 लाख रुपये, लाभ पाने के लिए ऐसे करें आवेदन।।

Spread the love

हर कोई कभी न कभी शादी के पवित्र बंधन में बंधता है, और इसको लेकर लोगों के अपने-अपने अलग सपने होते हैं। लेकिन इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि देश में अब भी कई ऐसे लोग हैं, जो अंतरजातीय विवाह को एक अलग नजरिए से देखते हैं। लेकिन जरूरत है कि लोग अपना नजरिया बदलें और जो लोग इस विवाह को गलत नजर से देखते हैं, उन्हें बताया जाए कि ऐसा नहीं है। दरअसल, भारत में नवयुवक और नवयुवतियां अंतरजातीय विवाह तो करना चाहते हैं, लेकिन उनके सामने कई तरह की दिक्कतें आती हैं। ऐसे में सरकार ने लोगों की सोच बदलने के लिए पहल की और इसके लिए एक योजना चलाई। इसमें जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें सरकार की तरफ से आर्थिक मदद दी जाती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि अगर आप इस सुविधा का लाभ लेना चाहते हैं, तो आप कैसे ले सकते हैं। 

क्या है ये योजना?

दरअसल, जो लोग अंतरजातीय विवाह करते हैं, उन्हें ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद की जाती है। इस योजना को डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के नाम से जाना जाता है। जो लोग अंतरजातीय शादी करते हैं, उन्हें ये लाभ मिल सकता है।

अगर आपने अंतरजातीय विवाह किया है, और आप ढाई लाख रुपये की आर्थिक मदद लेना चाहते हैं। तो ऐसे में आपको शादी के बाद डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के लिए आवेदन करना होता है। आपको ये आवेदन शादी के एक साल के अंदर ही कराना होता है।

अगर आप इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं। तो इसके लिए शादी करने वाले दोनों लोगों में से एक दलित समुदाय से बाहर का होना चाहिए और दूसरा व्यक्ति दलित समुदाय का होना चाहिए।

और पढ़े  पश्चिम एशिया संघर्ष- ईरान में 7वें दिन भी अमेरिकी हमले जारी, तेहरान की चेतावनी-अब आर-पार की होगी लड़ाई

डॉक्टर अंबेडकर फाउंडेशन के तहत मिलने वाली मदद अगर आप लेना चाहते हैं, तो आपको अपनी शादी को हिंदू मैरिज एक्ट 1995 के तहत रजिस्टर कराना होता है। इसके लिए आपको एक हलफनामा डालना होता है, जिसके बाद आपके विवाह को रजिस्टर कर लिया जाता है।


Spread the love
  • Related Posts

    आफत की बारिश: असम में बाढ़ से 41 की मौत, महाराष्ट्र में जल भराव, कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी

    Spread the love

    Spread the love देश भर में बारिश की कहर जारी है। बादल फटने, बाढ़ और भूस्खलन से कई लोगों ने जान गंवाई है। असम में जल प्रलय जैसी स्थिति पैदा…


    Spread the love

    पेपर लीक विवाद: PM मोदी ने पेपर लीक मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट के गठन का दिया आदेश

    Spread the love

    Spread the loveप्रधानमंत्री मोदी ने बुधवार को पेपर लीक मामलों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, देश के युवाओं का…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *