पंजाब विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच गठबंधन पर बातचीत अंतिम दौर में है। तैयारी दीपावली के पहले बातचीत को अंतिम रूप देने के बाद इसकी औपचारिक घोषणा करने की है। इस बीच गठबंधन की मजबूती के लिए भाजपा ने अकाली दल को बिखरे धड़ों और पुराने नेताओं को साथ लाने की सलाह दी है। संकेत है कि भाजपा 40 सीटों पर चुनाव लड़ेगी।
नेता के मुताबिक दोनों दल लोकसभा चुनाव के प्रदर्शन को देखते हुए साथ आने पर राजी हुए हैं। दरअसल उस चुनाव में भाजपा और अकाली दल का संयुक्त वोट 43 लाख था। खास बात यह है कि दोनों दलों का संयुक्त वोट आप और कांग्रेस के 35-35 लाख वोट से छह लाख ज्यादा था। भाजपा-अकाली दल आए तो राज्य में कांटे की त्रिकोणीय जंग होगी।








