रुद्रप्रयाग: देर रात हुआ हादसा, वाहन सड़क से नीचे खाई में गिरा, घायल ने अस्तपाल पहुंचते ही तोड़ा दम

 

रुद्रप्रयाग में रैंतोली पेट्रोल पंप झिरमौली के बीच देर रात एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया। रात भर चले रेस्क्यू अभियान में हादसे में घायल एक व्यक्ति बाहर निकाल कर अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित किया।

प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रुद्रप्रयाग सुरेश चन्द्र बलूनी ने बताया है कि रात्रि 12 बजे करीब पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली की रैंतोली पेट्रोल पंप के पास एक वाहन सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ, डीडीआरएफ के सहयोग से पुलिस बल ने रात में ही रेस्क्यू कार्य शुरू किया।

 

रात में चले अभियान में नदी में गिरे वाहन से एक व्यक्ति को अचेत अवस्था में निकालकर 108 की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया गया है, जहां डाॅक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया।

और पढ़े  हेमकुंड साहिब: यात्रा का अंतिम चरण, बढ़ने लगी श्रद्धालुओं की भीड़, 10 अक्तूबर को होने हैं कपाट बंद
  • Related Posts

    ड्राई डे के दिन नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 3 अभियुक्त गिरफ्तार

      गांधी जयंती के अवसर पर ड्राई डे के दौरान नैनीताल पुलिस की अवैध शराब के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई 03 अभियुक्त गिरफ्तार, 145 टेट्रा पैक/पाउच अवैध शराब बरामद, शराब परिवहन…

    उत्तराखंड- रुला रहा है जाम: कैंची धाम से लेकर मसूरी-ऋषिकेश में उमड़े सैलानी, घंटों फंसे वाहन

    उत्तराखंड में अब बारिश थमने के बाद से मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में वीकेंड पर यहां बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचे। जिससे कुमाऊं और गढ़वाल के पर्यटक स्थलों…