हल्द्वानी- शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के निकट कमरे में मिला बुजुर्ग मजदूर का सड़ा-गला शव

Spread the love

ल्द्वानी शहर के शोर के बीच एक मकान की दूसरी मंजिल पर बने छोटे से कमरे में एक मजदूर की जिंदगी चुपचाप खत्म हो गई। न कोई पुकार सुनने वाला था और ना कोई हालचाल पूछने वाला। शव की दुर्गंध जब लोगों की नाक तक पहुंची तब उन्हें वृद्ध मजदूर की मौत की खबर लगी।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के शनि बाजार रेलवे क्रॉसिंग के पास पुराने मकान के भूतल में दुकानें हैं जबकि पहली मंजिल पर एक कमरा बना है। कमरे तक पहुंचने के लिए एक लकड़ी की सीढ़ी ही सहारा है। इसी कमरे में बरेली जनपद के बहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानपुर निवासी रमेश चंद्र (60) पुत्र सुरेंद्र पाल किराये पर रहते थे। वे मजदूरी कर जीवन यापन करते थे।

चार-पांच दिन से उन्हें किसी ने नहीं देखा। शुक्रवार को कमरे से दुर्गंध आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कमरा अंदर से बंद था। किसी तरह दरवाजा खोला गया तो भीतर तख्त पर रमेश रजाई ओढ़े पड़े मिले। रजाई हटाई तो उनका सड़ा-गला शव बरामद हुआ।

रजाई से कूदे चूहे

 

रमेश के कमरे से बहुत दुर्गंध आ रही थी। पुलिसकर्मियों और लोगों को रूमाल और कपड़ों से नाक ढकनी पड़ी। जब रमेश की रजाई हटाई गई तो चूहे इधर-उधर कूदते मिले। शव को चूहों ने कुतरा भी था।

जेसीबी से उतारा गया शव

लोगों ने बताया कि रमेश अक्सर पानी भरने नीचे आता था। उसके कमरे में जूठे बर्तन पड़े थे। शव को मकान की दूसरी मंजिल से उतारना आसान नहीं था। इस पर पुलिस की टीम ने जेसीबी की मदद ली। शव को सील पैक कर नीचे उतारकर मोर्चरी भेजा गया।

और पढ़े  बागेश्वर- किशोरी बनी मां, आरोपी युवक पर पॉक्सो का केस दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

शव को मोर्चरी भेजकर परिजनों को सूचित कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया चार से पांच दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का स्पष्ट कारण सामने आएगा। हृदयाघात से मौत की आशंका है। – अमित कुमार सैनी, सीओ हल्द्वानी


Spread the love
  • Related Posts

    जर्जर जमरानी नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़ मंजूर, किसानों को होगा फायदा

    Spread the love

    Spread the loveदशकों से जर्जर पड़ी जमरानी बांध परियोजना की नहरों पर अब विकास की बौछार होने वाली है। राज्य सरकार ने इन नहरों के कायाकल्प के लिए 300 करोड़…


    Spread the love

    जहां सबसे अधिक वोट काटने के आवेदन, वहां मंडलायुक्त करेंगे जांच, बैठक में SIR पर समीक्षा

    Spread the love

    Spread the loveमुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने सोमवार को सचिवालय में सभी जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस कर विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान की समीक्षा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी…


    Spread the love