नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए…आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

Spread the love

नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए…आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

छत्तीसगढ़

बिलासपुर –

मामले इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की निवासी है। महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम डी एस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिताजी अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है। जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है, जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी। जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू बताई थी तब वह स्वाती साहू को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दंत चिकित्सक के पद डाक्टर की नौकरी लगा दूंगी कहकर लगातार प्रार्थीया से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों द्वारा कुल 12 लाख रूपये की ठगी की गई है। जिसमे पहले आरोपी का नाम स्तुति जूलियस पति अनिश जूलियस उम्र 36 साल साकिन गुरू विहार कालोनी सरकंडा जिला बिलासपुर और दूसरे आरोपी का नाम कनकलता यादव पति महेश कुमार यादव उम्र 34 साल कतियापारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर बताया जा रहा है। जिसकी रिपेार्ट पर आरोपीयां के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। घटना के संबंध में जब वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया तब पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार ने टीम का गठन किया जिसमे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियों स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, फिर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कर उससे 2,50000/- (ढाई लाख रूपये) देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना बताई । आरोपियों द्वारा स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है ।

और पढ़े  जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उप निरक्षक सीता साहू, सहायक उप निरक्षक गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, महिला आरक्षक प्रेम कुमारी, महिला आरक्षक सुनीता मंडावी, महिला आरक्षक पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा ।


Spread the love
  • Related Posts

    रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

    Spread the love

    Spread the love   गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं।…


    Spread the love

    जग्गी हत्याकांड- जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ HC का बड़ा फैसला, अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

    Spread the love

    Spread the love   2003 के चर्चित राम अवतार जग्गी हत्याकांड में हाईकोर्ट ने एक बड़ा फैसला सुनाया है। मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा और अरविंद कुमार वर्मा की खंडपीठ ने…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *