रायपुर छत्तीसगढ़: गोल बाजार के नए टीआई स्वराज त्रिपाठी का मीडिया ने किया स्वागत, केक काटकर दी बधाई

 

गोल बाजार थाने के नए प्रभारी स्वराज त्रिपाठी को स्थानीय मीडिया ने जोरदार स्वागत करते हुए बधाई दी और नया पदभार संभालने पर शुभकामनाएं प्रदान कीं। इस विशेष समारोह में वरिष्ठ पत्रकार,समाजसेविका मेघा तिवारी ने पहल करते हुए उन्हें केक कटवाया और फूलों का गुच्छा भेंट किया। कार्यक्रम में प्रीती जोशी, नरेंद्र पांडे, कंचन यादव, पंकज दास, सरदार मनदीप सिंह और तनु दास भी मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर नए टीआई को बधाई दी तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था मजबूत करने के लिए सराहना की।

स्वराज त्रिपाठी ने पदभार ग्रहण करते हुए गोल बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और कानून प्रवर्तन को सशक्त बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि अपने अनुभव और नेतृत्व से समाज में सकारात्मक बदलाव लाएंगे। उपस्थितजनों ने उनकी ईमानदारी और मेहनत की प्रशंसा की तथा भविष्य में सफलता की कामना की। सभी का विश्वास है कि वे चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे और क्षेत्र में शांति-सद्भावना को बढ़ावा देंगे।

और पढ़े  छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव
  • Related Posts

    छत्तीसगढ़ मीडिया कर्मियों के लिए बीमा योजना का प्रारूप तैयार, मांगे सुझाव

    छत्तीसगढ़ राज्य सरकार ने मीडिया कर्मियों के कल्याण के लिए एक महत्वपूर्ण पहल की है। यह पहल राज्य में कार्यरत मीडिया कर्मियों को स्वास्थ्य एवं दुर्घटना बीमा सुरक्षा उपलब्ध कराने…

    छत्तीसगढ़ के 26 साल: CM साय ने गिनाईं विकास की उपलब्धियां, कहा- विकास से विकसित भारत का संकल्प

    छत्तीसगढ़ अपने गठन के 26 वर्ष पूरे होने पर विकास की नई इबारत लिख रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि प्रदेश विकसित भारत के संकल्प में महत्वपूर्ण…