नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए…आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए…आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.

रिपोर्टर – मेघा तिवारी

छत्तीसगढ़

बिलासपुर –

मामले इस प्रकार है कि प्रार्थीया श्रीमती स्वाती साहू पति संकेत साहू उम्र 30 साकिन हरदेवलाल मंदिर के पास गोंडपारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर की निवासी है। महिला ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह एम डी एस मास्टर आफ डेंटल सजर्री का कोर्स कर चुकी है जो उसके पिताजी अजय कुमार साहू का गोंडपारा में अनाज की दुकान है। जहां स्तुति जूलियस अनिश जूलियस निवासी गरू विहार कालोनी मुक्तीधाम के सामने सरकंडा की रहने वाली है,<strong>नौकरी लगाने के नाम पर ठगे 12 लाख रुपए…आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे.</strong> जिससे पूर्व में स्वाती साहू की जान पहचान स्तुति जूलियस से हुई थी। जो स्वाती साहू डेंटल सर्जन की पढाई की हॅू बताई थी तब वह स्वाती साहू को सिम्स अस्पताल बिलासपुर में दंत चिकित्सक के पद डाक्टर की नौकरी लगा दूंगी कहकर लगातार प्रार्थीया से नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों द्वारा कुल 12 लाख रूपये की ठगी की गई है। जिसमे पहले आरोपी का नाम स्तुति जूलियस पति अनिश जूलियस उम्र 36 साल साकिन गुरू विहार कालोनी सरकंडा जिला बिलासपुर और दूसरे आरोपी का नाम कनकलता यादव पति महेश कुमार यादव उम्र 34 साल कतियापारा थाना सिटी केातवाली जिला बिलासपुर बताया जा रहा है। जिसकी रिपेार्ट पर आरोपीयां के विरूद्ध थाना सिटी कोतवाली में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना लिया गया। घटना के संबंध में जब वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया तब पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह के द्वारा मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियो को गिरफ्तार करने निर्देश दिए गए। जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार ने टीम का गठन किया जिसमे थाना प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा आरोपियो को गिरफ्तार कर आरोपियों स्तुति जूलियस को घेराबंदी कर पकडा गया। आरोपियों से पूछताछ करने पर पहले पुलिस को गुमराह किया गया, फिर जब पुलिस ने कड़ाई से पूछताछ करने पर अपना अपराध स्वीकार करते हुये कनकलता यादव को सिम्स का डीन बताकर प्रार्थीया से बात कर उससे 2,50000/- (ढाई लाख रूपये) देना तथा अपने पति अनिश जूलियस के माध्यम से प्रार्थीया को लेंड लाईन से फोन लगवाकर षडयंत्र पूर्वक इंटरव्यू लेना धोखे से पैसा प्राप्त करना बताई । आरोपियों द्वारा स्तुति जूलियस से ठगी की रकम 1,50,000/- रूपये एवं कनकलता यादव से 20,000/- रूपये जप्त किया गया। मामले में आरोपी अनिश जूलियस फरार है जिसकी तलाश की जा रही है। आरोपियो को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय पेश किया गया है ।

और पढ़े  प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रदीप कुमार आर्य, सहायक उप निरक्षक सीता साहू, सहायक उप निरक्षक गजेन्द्र शर्मा, प्रधान आरक्षक निर्मल सिंह ठाकुर, महिला आरक्षक प्रेम कुमारी, महिला आरक्षक सुनीता मंडावी, महिला आरक्षक पुष्पा खरे का विशेष योगदान रहा ।

  • Related Posts

    सूरजपुर में बड़ा हादसा: रेण नदी में डूबने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, बचाने कूदा पिता भी नहीं बचा

    छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में शनिवार को रेण नदी में नहाने के दौरान बड़ा हादसा हो गया। राम सरस्वतीपुर घाट पर एक ही परिवार के चार लोग नदी में डूब…

    प्रेमासाई आज से लगायेंगे दिव्य और प्रेत दरबार: 24 से 28 अक्टूबर तक रायपुर में सुनेंगे श्रद्धालुओं की फरियाद

    मां मातंगी दिव्यधाम जी जामगांव के पीठाधीश्वर डॉ. प्रेमासाईं महाराज छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित अवधपुरी मैदान गुढ़ियारी में 24 से 28 अक्टूबर तक दिव्य दरबार लगायेंगे। इस दौरान प्रेत दरबार भी लगायेंगे।…