Rozgar Mela : प्रधानमंत्री मोदी ने लॉन्च किया रोजगार मेला, 70 हजार से ज्यादा नव-नियुक्त कर्मियों को सौंपे गए नियुक्ति पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले का शुभारंभ किया। सरकार इस अभियान के तहत अगले 18 महीने में इन सभी रिक्त पदों को भरेगी। केंद्र के सभी विभाग इसके लिए युद्धस्तर पर काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जून में केंद्र के सभी मंत्रालयों और विभागों को इस दिशा में काम करने का निर्देश दिया था। रोजगार मेले के तहत देशभर से चयनित युवाओं को भारत सरकार के 38 मंत्रालयों व विभागों में नियुक्त किया जाएगा। नवनियुक्त कर्मचारी केंद्र सरकार में विभिन्न स्तरों पर शामिल होंगे।

पीएम ने आत्मनिर्भर भारत का उदाहरण देते हुए कहा कि आज देश में रोजगार के कई नए अवसर बन रहे हैं। आज गाड़ियों से लेकर मेट्रो कोच, ट्रेन के डिब्बे, डिफेंस के साजो-सामान तक अनेक सेक्टर में निर्यात तेजी से बढ़ रहा है।ये तभी हो रहा है क्योंकि भारत में फैक्ट्रियां बढ़ रही हैं और साथ ही काम करने वालों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि भारत कई मायनों में आत्मनिर्भर बन रहा है। एक आयातक से भारत निर्यातक की भूमिका में आ रहा है। अनेक सेक्टर में भारत ग्लोबल हब बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोजगार मेले के शुभारंभ के मौके पर कहा कि बीते आठ वर्षों में देश में रोजगार और स्वरोजगार का जो अभियान चल रहा है, आज उसमें एक और कड़ी जुड़ रही है। यह कड़ी है रोजगार मेले की। आज केंद्र सरकार 75 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र दे रही है।

और पढ़े  एमपी: जन्माष्टमी पर जानिए ऐरण की अनोखी विरासत, पत्थरों पर उकेरी गई है कृष्ण के जन्म से कंस वध तक की पूरी गाथा
  • Related Posts

    टीवी एंकर चेंग लेई ने तीन साल जेल में गुजारा अमानवीय जीवन, अब पूरी दुनिया को कर रहीं आगाह?

    चीन दुनियाभर में अपनी सौम्य और अच्छी छवि दिखाने की कोशिश करता है लेकिन लोगों को उसके दिखावटी चेहरे पर भरोसा करने के बजाय हकीकत की गहराई से पड़ताल करनी…

    नेपाल जल प्रलय-: 65 स्कूल कल से खुलेंगे, बच्चों को सदमे से निकालने की कोशिश, देश में 13वें दिन शोक

    नेपाल में जल प्रलय के दो हफ्ते पूरे होने वाले हैं लेकिन नुवाकोट, रसुवा और आसपास के जिलों में जिन बच्चों ने बाढ़ का तांडव देखा या अपनों को खोया,…