Army Chopper Crashed: अरुणाचल प्रदेश में हुआ सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश, घटनास्थल के लिए बचाव दल रवाना

अरुणाचल प्रदेश में शु्क्रवार सुबह बड़ा हादसा हुआ है। यहां के टूटिंग मुख्यालय से 25 किलोमीटर दूर सियांग जिले के सिंगिंग गांव के पास सेना का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। रक्षा पीआरओ की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर यह हादसा हुआ है, वहां तक जाने के लिए सड़क मार्ग भी उपलब्ध नहीं है। ऐसे में बचाव अभियान चलाने में भी परेशानी आ रही है। हालांकि, घटनास्थल पर बचाव दल को भेजा गया है। आगे के विवरण की प्रतीक्षा है।

जानकारी के मुताबिक, सेना का एडवांस लाइट हेलिकॉप्टर (ALH) सुबह करीब 10 बजकर 40 मिनट पर क्रैश हो गया। इससे पहले इसी साल पांच अक्तूबर को सेना का चीता हेलिकॉप्ट भी अरुणाचल प्रदेश में हादसे का शिकार हो गया था, इस हादसे में एक पायलट शहीद हो गया था।

और पढ़े  राजस्थान: आशा सहयोगिनियों का मानदेय बढ़ा, अब हर महीने मिलेंगे 496 रुपये ज्यादा
  • Related Posts

    चक्रवात अर्नब- आंध्र प्रदेश और ओडिशा के कई जिलों में अलर्ट, आंधी से उखड़े कई पेड़-खंभे

    ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट जारी भुवनेश्वर स्थित क्षेत्रीय मौसम विज्ञान केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती ने बताया कि तूफान के जमीन की ओर बढ़ने के दौरान हवा…

    दिल्ली में राहुल गांधी की जन सुनवाई: कहा- सीईसी के इस्तीफे तक नहीं रुकेगा विपक्ष, ऊपर से हो रही वोट चोरी

    लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी मंगलवार को दिल्ली के त्रिलोकपुरी स्थित ब्लॉक 20 में ‘वोट अधिकार जीने का अधिकार’ जन सुनवाई में शामिल हुए। इस दौरान…