रुड़की- सुबह-सुबह चाय की दुकान में सिलिंडर फटने से हुआ धमाका, गंभीर घायल 2 लोग हायर सेंटर रेफर

 

 

गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के रामपुर चुंगी स्थित एक चाय की दुकान में बुधवार सुबह गैस सिलिंडर फट गया, जिससे आग लग गई। घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें  हायर सेंटर रेफर किया गया है।

घटना सुबह करीब पांच बजे की बताई जा रही है, जब चाय की दुकान पर कुछ लोग मौजूद थे। अचानक गैस सिलिंडर में विस्फोट हुआ, जिससे दुकान का कुछ हिस्सा टूट फूट गया, दुकान में आग की लपटें उठने लगीं। मौके पर मौजूद दो लोग मलबे और आग की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और उन्हें रुड़की के सिविल अस्पताल पहुंचाया।

 

डॉक्टरों के अनुसार,दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है, जिसके चलते उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर भेज दिया गया। सूचना मिलते ही गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया।

दमकल की मदद से आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक दुकान पूरी तरह जल गई है। आशंका जताई जा रही है कि गैस लीक होने के कारण हादसा हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

और पढ़े  उत्तराखंड: विधायक उमेश कुमार के इस्तीफे को विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी का इंतजार, 21 दिन पहले सौंपा था
  • Related Posts

    हरिद्वार: भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक, 65 पार के लक्ष्य पर होगा मंथन, राजनाथ भी पहुंचे

    विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुटी भाजपा ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने के लिए सदस्यता अभियान तेज करने की रणनीति बनाई है। आज प्रदेश विस्तृत कार्यसमिति…

    डोईवाला चीनी मिल: सांसद त्रिवेंद्र ने किया नए सत्र का शुभारंभ, 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई का लक्ष्य

    डोईवाला चीनी मिल में रविवार को नए पेराई सत्र का विधिवत शुभारंभ हो गया। 25 लाख कुंतल गन्ने की पेराई के लक्ष्य के साथ मिल की मशीनें एक बार फिर…