Road Accident – दुखद खबर :हिमाचल के कुल्लू में भीषण सड़क हादसा,200 मीटर गहरी खाई में गिरी बस, बच्चों समेत 12 लोगों की मौत, 4 घायल।।

Spread the love

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। हादसे में अभी तक 12 लोगों की मौत हो गई है। चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों के साथ मिलकर बचाव अभियान चलाया है। मौत का आंकड़ा बढ़ सकता है। क्योंकि पांच से छह और शव बस के नीचे फंसे हुए हैं। तहसीलदार सैंज हीरालाल ने बताया कि राहत कार्य जारी है। जानकारी के अनुसार, कुल्लू जिले के सैंज के शैंशर में एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। बस जांगला गांव से करीब 200 मीटर दूर सड़क से नीचे खाई में गिर गई। हादसे में अभी तक 12 लोगों के शव खाई से निकाले जा चुके हैं। मृतकों में एक छात्रा भी शामिल है। वहीं चार लोग घायल हुए हैं। घायलों में बस के चालक और परिचालक के अलावा एक यात्री शामिल है।
बताया जा रहा है कि शव बस के अंदर फंसे हुए हैं। जिन्हें निकालने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद ही मृतकों का सही आंकड़ा सामने आएगा। हादसा सोमवार की सुबह करीब 8:45 बजे हुआ। बस शैंशर से औट जा रही थी। बस में कुल 15 से अधिक लोग सवार थे। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि बस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है। चार लोग घायल हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल बचाव अभियान चलाया जा रहा है।


Spread the love
और पढ़े  ALERT: उत्तराखंड मौसम- इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,UP में 18 की मौत, राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात
  • Related Posts

    पांडव कालीन प्रथा:- यहाँ 2 भाइयों ने एक ही दुल्हन के साथ लिए सात फेरे, फिर हुआ जोड़ीदार विवाह, तीनों राजी

    Spread the love

    Spread the love बरसों बाद शादी की जोड़ीदार प्रथा फिर जिंदा हुई है।   हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के गिरिपार का हाटी क्षेत्र एक बार फिर चर्चा में है।…


    Spread the love

    ALERT: उत्तराखंड मौसम- इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट,UP में 18 की मौत, राजस्थान में बाढ़ जैसे हालात

    Spread the love

    Spread the love  भारत के कई राज्यों में मानसून ने जबरदस्त कहर बरपाया है। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में बारिश से जुड़े हादसों में 18 लोगों की जान…


    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *