हिमाचल प्रदेश- नम्होल के पास बस खाई में गिरी, चालक-परिचालक सहित चार घायल

Spread the love

 

 

हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले के नम्होल के समीप देर रात एक निजी बस सड़क से फिसलकर करीब 10 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में बस चालक, परिचालक सहित चार लोग घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एम्स बिलासपुर लाया गया, जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार रात को 112 हेल्पलाइन के माध्यम से पुलिस थाना को सूचना मिली कि नम्होल के पास न्यू प्रेम निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जहां बस सड़क से नीचे खाई में गिरी हुई पाई गई। हादसा रात करीब 3:45 बजे हुआ है

 

हादसे के समय बस में चालक, परिचालक और तीन सवारियां मौजूद थीं। मौके पर दो सवारियां मिलीं, जबकि एक सवारी वहां से जा चुकी थी। दुर्घटना में चालक, परिचालक और दो सवारियों को चोटें आईं, जिन्हें तत्काल उपचार के लिए एम्स बिलासपुर पहुंचाया गया। घायल रिशु पुत्र उधो राम निवासी गांव कुसवाड़ हमीरपुर के बयान पर पुलिस ने बस चालक महेंद्र सिंह पुत्र सालो राम, निवासी रजौल कांगड़ा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दुर्घटना में सभी घायलों को मामूली चोटें आई हैं। यात्री नितिन ठाकुर पुत्र रत्न चंद को छोड़कर अन्य सभी को उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घायलों के नाम
नितिन ठाकुर (18) पुत्र रतन चंद, निवासी मंडी।
ऋषि (30), पुत्र उधो राम, निवासी हमीरपुर।
महेंद्र सिंह (58), पुत्र सालो राम, निवासी शाहपुर (बस चालक)।
संजीवन सिंह (52), पुत्र राय सिंह, निवासी नगरोटा (बस कंडक्टर)।

और पढ़े  Himachal- चंबा में चलती थार पर पत्थर गिरने से पर्यटक की मौत, पंडोगा में कार बही, इतने दिन बरसेंगे बादल

Spread the love
  • Related Posts

    Weather अपडेट- हिमाचल में 10 और 11 अगस्त को भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट, इन जिलों में ज्यादा खतरा

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल प्रदेश में मानसून फिर तेवर दिखा रहा है। मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार रविवार 9 अगस्त को प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम…


    Spread the love

    हिमाचल में बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस पलटने से 8 लोगों की मौत, कई घायल

    Spread the love

    Spread the loveहिमाचल के चंबा जिले में शनिवार सुबह एक बड़ा बस हादसा हुआ। तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर चालुज मोड़ के पास यात्रियों से भरी शर्मा बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस…


    Spread the love